मध्य प्रदेश में 5 करोड़ मतदाता चुनेंगे अपनी सरकार, जानें कब कहां होंगे चुनाव - Web India Live

Breaking News

मध्य प्रदेश में 5 करोड़ मतदाता चुनेंगे अपनी सरकार, जानें कब कहां होंगे चुनाव


भोपाल। 17वीं लोकसभा के चुनावों की तारीखों का ऐलान आज कर दिया गया है। आपको बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा इस संबंध में जानकारी दे रहे हैं। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न कराया जाएगा, पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल को होगा। आयोग ने जानकारी दी है कि इस बार 99.36 % मतदाताओं के पास फोटो वोटर आईडी कार्ड है। इस चुनाव में 90 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आयोग का कहना है कि सभी पोलिंग स्टेशन पर वीवीपीएटी की व्यवस्था होगी। मतदाताओं की मदद के लिए वोटर असिस्टेंट बूथ हर मतदान केंद्र पर स्थापित किए जाएंगे। आयोग का कहना है कि इस बार परीक्षा, त्योहारों और कटाई के मौसम को ध्यान में रखकर तारीख पर फैसला किया गया है, जिससे किसी को भी परेशानी न हो।
17वीं लोकसभा के लिए 7 चरणों में मतदान होंगे, जिसमें पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल, दूसरा चरण 18 अप्रैल, तीसरा चरण 23 अप्रैल, चौथा चरण 29 अप्रैल, पांचवां चरण 6 मई, छठा चरण 12 मई और आखिरी चरण 19 मई को संपन्न कराया जाएगा। चौथे चरण में मध्यप्रदेश में चुनाव होंगे। लोकसभा चुनावों की मतगणना 23 मई को कराई जाएगी।
कुछ ऐसे थी साल 2014 के चुनावों की स्थिति
लोकसभा चुनाव-2014
तीन चरणों में वोटिंग
10 अप्रैल - 9 सीट
17 अप्रैल - 10 सीट
25 अप्रैल- 10 सीट
मतगणना - 16 मई 2014
मतदान केंद्र - ५४८४६
कुल मतदाता - ४८१२१३०१
पुरूष - २५३१२६००
महिला - २२८०७६२९
उम्मीदवार कुल- ३७८
पुरूष - ३४१
महिला - ३७
वोटिंग प्रतिशत- ६१.६०त्न
पड़े मत - २९६४४२८६
परिणाम
भाजपा - २७ सीट जीती (२०१५ के उपचुनाव में रतलाम सीट हारी), मिले वोट प्रतिशत - १६०००३२८ , (५४.०२त्न), एससी की सभी ४ और एसटी की ६ में से उपचुनाव में एक सीट खोई
कांग्रेस - ०२ सीट जीती (२०१५ के उपचुनाव में रतलाम सीट जीती)- मिले वोट प्रतिशत - १०३३४७२५ , (३४.८९त्न), एसटी की एकमात्र सीट रतलाम उपचुनाव में जीती।
बसपा - ०० मिले वोट प्रतिशत - ११२४४८० , (३.८०त्न)
२०१४- महिला सांसद - ०५ सभी भाजपा से, भाजपा ने ५ महिलाओं को टिकट दिया सभी जीतीं। कांग्रेस ने ४ और बसपा ने एक महिला उम्मीदवार उतारा, सभी की हार।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CnKhFd
via

No comments