6 सीटों पर तय हुए दोनों दलों के उम्मीदवार, जानें कौन है आमने-सामने: भाजपा ने 7 सांसदों के काटे टिकट - Web India Live

Breaking News

6 सीटों पर तय हुए दोनों दलों के उम्मीदवार, जानें कौन है आमने-सामने: भाजपा ने 7 सांसदों के काटे टिकट

भोपाल. लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों दलों ने एमपी की कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। लेकिन अभी भी हॉट सीटों को लेकर अभी भी दोनों दलों में मंथन जारी है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने शुक्रवार को प्रदेश के लिए तीन और प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इसमें से दो वर्तमान सांसद बालाघाट के बोध सिंह भगत और खरगोन के सुभाष पटेल का टिकट काट दिया गया। इनकी जगह बालाघाट से पूर्व मंत्री ढाल सिंह बिसेन, खरगोन से नए चेहरे गजेंद्र पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने पहली सूची में काटे थे पांच सांसदों के टिकट
भाजपा ने पहली सूची में अपने पांच मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए थे। भाजपा अब तक 18 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। जबकि कांग्रेस ने केवल 9 उम्मीदवार घोषित किए हैं। कई ऐसी सीटें हैं जहां दोनों ही पार्टी के उम्मीदवार तय हो गए हैं। जबकि कई सीटों पर दोनों दलों का मंथन चल रहा है।

 

 

संसदीय सीट भाजपा कांग्रेस 2014 में कौन जीता
शहडोल हिमाद्री सिंह प्रमिला सिंह भाजपा
टीकमगढ़ वीरेंद्र कुमार खटीक किरण अहिरवार भाजपा
होशंगाबाद राव उदय प्रताप सिंह शैलेंद्र दीवान भाजपा
बालाघाट ढाल सिंह बिसेन मधु भगत भाजपा
मंदसौर सुधीर गुप्ता मीनाक्षी नटराजन भाजपा
बैतूल डीडी उइके रामू टेकाम भाजपा

हॉट सीटों पर भाजपा का मंथन
भोपाल लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर भाजपा ने अभी तक अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है जबकि कांग्रेस ने यहां से दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने अभी तक इंदौर, ग्वालियर, विदिशा जैसी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। बताया जा रहा है कि इन सीटों पर उम्मीदवारों का पेंच फंसा हुआ है। इंदौर में लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के नाम को लेकर मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि 75 साल से अधिक उम्र होने के कारण उनका टिकट कट सकता है।

भाजपा में टिकट कटने से बगावत
सांसदों के टिकट कटने के साथ ही बगावत शुरू हो गई है। शहडोल से सांसद ज्ञान सिंह ने टिकट काटे जाने पर सख्त नाराजगी जताई है। ज्ञान सिंह ने टिकट वितरण पर ऐतराज जताते हुए कहा कि वे गरीब हैं, इसलिए उनका टिकट काटा गया है। भिंड से पूर्व सांसद अशोक अर्गल भी नाराज हैं। उन्होंने पार्टी के खिलाफ बगावत करते हुए कहा- अब मैं पार्टी से आजाद होना चाहता हूं। इसी तरह मुरैना संसदीय क्षेत्र के सांसद अनूप मिश्रा टिकट कटने से नाराज चल रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे मिश्रा को बीजेपी मनाने की केाशिश में लगी हुई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WATiCq
via

No comments