कमलनाथ का भाजपा पर बड़ा हमला, 'उम्मीदवार नहीं मिल रहा है तो विज्ञापन निकाल दो' - Web India Live

Breaking News

कमलनाथ का भाजपा पर बड़ा हमला, 'उम्मीदवार नहीं मिल रहा है तो विज्ञापन निकाल दो'

भोपाल. कांग्रेस ने प्रदेश के लगभग कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लोकसभा चुनाव में भोपाल संसदीय सीट पर दिग्विजय का नाम फाइनल हो चुका है। शनिवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को उम्मीदवार नहीं मिल रहें तो विज्ञापन निकल दें।

सीएम ने ये भी कहा कि 3-4 दिन में अधिकांश सीटें घोषित हो जाएंगी। सिंधिया के मामले में उन्होंने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि सवाल ये नहीं कि कौन आया है, बात ये है कि हम किसे ले रहे हैं।

राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा की तैयारी

विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस को मिली जीत के बाद अब कांग्रेस उत्साहित नजर आ रही। लोकसभा में किसी प्रकार से कुछ गलत न हो इसके लिए कांग्रेस हाईकमान से मदद ले रही। अब तक कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के 29 सीटों में करीब 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए।

वहीं लोकसभा चुनाव में भोपाल संसदीय सीट से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को उतारकर भाजपा को उलझन में डालने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दूसरा बड़ा दाव चल दिया है। अब जबलपुर से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा को चुनाव लड़ाने की तैयारी है।

कमजोर सीटों पर काग्रेस का फोकस

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को तीन नामों की सूची भेजी है। इसमें जबलपुर संसदीय सीट से विवेक तन्खा, सीधी से अजय सिंह व छिंदवाड़ा से नकुल नाथ का नाम है। कांग्रेस शनिवार या रविवार को इनके नामों की घोषणा कर सकती है।

जबलपुर सीट को भी कमलनाथ ने कठिन सीटों में से एक माना था। दिग्विजय को भोपाल, इंदौर या जबलपुर में से किसी एक संसदहीय सीट पर लडऩे को कहा गया था। इन सीटों पर दशकों से कांग्रेस जीती नहीं है।

चार सीटें बाकी

फिलहाल ग्वालियर-गुना सीट का फैसला होल्ड किया गया है। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अभी दोनों सीटों को लेकर उलझन में हैं। 2 अप्रैल को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संभावित है। इसी में इन सीटों के साथ इंदौर और विदिशा सहित अन्य सीटों को लेकर निर्णय होगा।

इंदौर में कांग्रेस किसी सरप्राइज फेस को लेकर मंथन कर रही है। अभी 20 सीटों पर कांग्रेस को टिकट घोषित करना बाकी है। उधर, भाजपा छोडकऱ कांग्रेस में आने को तैयार पूर्व सांसद अशोक अर्गल को भिंड से टिकट देने की तैयारी है। उनका नाम लगभग तय है, लेकिन इस पर बैठक में निर्णय होगा।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HO5IDG
via

No comments