सेंट माइकल ने आरसीए को 93 रनों से हराया - Web India Live

Breaking News

सेंट माइकल ने आरसीए को 93 रनों से हराया

भोपाल। तीसरी एनके राई स्मृति रियान कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को सेंट माइकल ने आरसीए को 93 रन से पराजित कर दिया है। अन्य मैच में रेलवे यूथ ने एनसीसीसी को रोमांचक तीन रन से परास्त किया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेले गए मुकाबले में सेंट माइकल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 202 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

इसमें सलमान बेग ने 60, समीर कुरैशी ने 40, अरबाज कुरैशी ने 36 और कप्तान परवेजउल्ला ने 31 रनों की पारी धमाकेदार पारी खेली। आरसीए के आदी पाठक ने दो और शुभम शर्मा ने एक विकेट लिया। जवाब में आरसीए की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी। अंकित लोधी व शुभम शर्मा ने 21-21 रनों की पारी खेली। सेंट माइकल के जीशान अली ने 3, दानिश रैन 2, सोनू बाथम और नदीम ने 1-1 सफलता हासिल की।


इधर बाबेआली मैदान पर रेलवे यूथ ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 137 रन बनाए। इसमें पलाश ने 52, मन्नू ने 23, संकेत ने 27 रनों की पारी खेली। एनसीसीसी के नमन प्रजापति ने 3, मृदुल यादव ने 2, प्रत्युष, विनोद पाल, पृथ्वीराज ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में एनसीसीसी की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 134 रन ही बना सकी। अब्दुस समद ने 39, नमन प्रजापति ने 27, अभिषेक चंदेल ने 14 रन का योगदान दिया। रेलवे यूथ के संकेत, आदित्य ने 2-2, नवीन, कुलदीप ने एक-एक विकेट चटकाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JF5HDB
via

No comments