गेहूं खरीदी केंद्र - व्यापारियों को औने-पौने दाम पर उपज बेचने को मजबूर किसान - Web India Live

Breaking News

गेहूं खरीदी केंद्र - व्यापारियों को औने-पौने दाम पर उपज बेचने को मजबूर किसान

औबेदुल्लागंज. गेहूं खरीदी केंद्रों पर 25 मार्च से तुलाई का कार्य शुरू होना था, लेकिन तय समय पर तुलाई का कार्य शुरू नहीं होने से अब किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान खरीदी केंद्रों पर अपनी उपज बेचने पहुंचने लगे हैं। वहीं कुछ किसानों ने केंद्रों के शुरू नहीं होने पर कम भाव पर अपने गेहूं की उपज को व्यापारियों को तुलवा रहे हैं। सलकनपुर मार्ग पर स्थित विपणन केंद्र पर भी किसान तुलाई की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार उनको भी नहीं बता पा रहे हैं कि केंद्रों पर तुलाई कब तक शुरू होगी। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि दो से तीन दिनों में केंद्रों पर तुलाई का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

जल्द शुरू होंगे केन्द्र
हिरानिया के किसान व पूर्व पार्षद अनोखीलाल नागर का कहना है कि केंद्र शुरू नहीं होने से किसान औने-पौने दाम पर अपनी उपज व्यापारियों को बेचने को मजबूर होने लगे हैं। टिगारिया के किसान हरलाल सिंह पटेल ने बताया कि यदि तुलाई जल्द शुरू नहीं हुई तो किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसानों के अनुसार अब शादी का सीजन शुरू हो आ चुका है, ऐसे में किसानों को पैसों की सख्त आवश्यकता है। यदि केंद्र जल्द शुरू नहीं हुए तो किसान व्यापारियों के हाथों लुटने को मजबूर होगा।

- दो-तीन दिन में तुलाई का कार्य केंद्रों पर शुरू हो जाएगा। औबेदुल्लागंज तहसील में 20 व सुल्तानपुर तहसील में 6 केंद्र तुलाई के लिए बनाए गए हैं।
विनीत तिवारी, एसडीएम गौहरगंज
तुलाई हो जल्द शुरू , नहीं तो बिगडं़ेगे हालात



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WEQ7K3
via

No comments