...इसलिए कांग्रेस के लिए करूंगी काम: ऐक्‍ट्रेस अर्शी खान - Web India Live

Breaking News

...इसलिए कांग्रेस के लिए करूंगी काम: ऐक्‍ट्रेस अर्शी खान


भोपाल। जब मैं भाजपा ज्वाइन करना चाहती थी, तब मुझे पद नहीं दिया इसलिए अब भाजपा में कभी नहीं जाऊंगी। कांग्रेस ने मुझे इज्जत दी, पद दिया इसलिए कांग्रेस के लिए काम करुंगी। यह बात बिग बॉस सेलेब्रिटी अर्शी खान ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कही।
उन्होंने हाल ही में कांग्रेस ज्वॉइन की है। अर्शी को मुंबई कांग्रेस में प्रदेश माइनॉरिटी वेलफेयर कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अर्शी से जब पांच बड़े मुद्दे पूछे गए तो वह असहज हो गई। बाद में उन्होंने कहा कि समाज में फैली गंदगी हटाएंगे।
मुंबई के लोग मेहनती, भोपाली नहीं करते काम...
अर्शी ने कहा कि मुंबई के लोग आलसी नहीं हैं, लेकिन भोपाल के लोग काम नहीं करते, इन्हें काम करना चाहिए। अर्शी ने कहा कि राजनीति में सभी का काम करने का तरीका अलग-अलग है। चाहे वह हेमामालिनी हों या रेखा-जया। जो काम मैं करुंगी, वो सामने आएगा।
जानिये कौन हैं अर्शी खान...
रियलिटी टेलीविज़न शो बिग बॉस कार्यक्रम से फेमस हुई अर्शी खान ने भोपाल के जिस मेयो कॉलेज में फीजियोथेरेपी की पढ़ाई की है।
hot Arshi Khan
उनकी जन्म तिथि 29 जुलाई 1986 है। अर्शी की मां नादरा सुल्तान,पिता अरमान खान है। अर्शी खान पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी है।
उन्होंने 2014 में मिस ग्लोरी अर्थ सौंदर्य प्रतियोगिता जीती। वह 2014 में भी सुश्री बिकिनी ऑनलाइन प्रतियोगिता का फाइनल बन गईं। उन्हें "द लास्ट सम्राट" नामक भारत की पहली मुख्य बॉलीवुड 4 डी ऐतिहासिक एक्शन फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया था। वह तमिल फिल्म मल्ली मिशतु में भी दिखाई दी हैं।
2017 में, वह रियलिटी टेलीविज़न शो बिग बॉस 11 में प्रतिभागियों में से एक थीं। उन्हें पहले शो के आखिरी दो सत्रों में भाग लेने के लिए माना जाता था।
ये भी खास...
अर्शी खान अक्‍सर ही किसी न किसी बयान को लेकर चर्चा में रहती ही हैं। ऐसे में कोई उन्‍हें क्‍या कहता है इससे उन्‍हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वह अपने बेबाक रवैये पर ही कायम रहती हैं। अर्शी टीवी पर कई शोज में नजर आ चुकी हैं। भाषा के बारे में बात करें तो उन्‍हें हिंदी के अलावा उर्दू जबान से काफी लगाव है।
hot star Arshi Khan
अर्शी ने अपने करियर की शुरुआत थियेटर से की। इसी दौरान उन्‍हें मॉडलिंग के भी ऑफर मिले। साल 2004 में अर्शी 'मिस ग्‍लोरी अर्थ ब्‍यूटी कॉन्‍टेस्‍ट' की विनर भी रहीं। साल 2015 में पाकिस्‍तानी क्रिकेटर शहिद के साथ अपने रिश्‍ते को लेकर अर्शी सुर्खियों में आई थीं। 2016 में अर्शी खान के बुर्के में बिकीनी शूट पर पाकिस्तान के मुफ्ती ने उनके खिलाफ फतवा दे दिया था। बिग बॉस 12 की वह अकेली ऐसी कंटेस्टेंट थी, जो उन दिनों गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई थी।


hot star <a href=arshi khan in congress" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/03/24/arshi04_4323678-m.jpg">
बनी मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष...
गौरतलब है कि अर्शी ने बीती 28 फरवरी को महाराष्ट्र में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। साथ ही उन्हें मुंबई कांग्रेस का उपाध्यक्ष भी बनाया गया था। अर्शी से जब पूछा गया कि किस विचारधारा से प्रेरित होकर कांग्रेस की सदस्यता ली तो उन्होंने कहा कि उन्होंने नहीं बल्कि कांग्रेस ने उन्हें ज्वाइन किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में अपनी जिम्मेदारी को लेकर जल्द ही पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगी।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HCr0ny
via

No comments