पीएम मोदी को लेकर कोर कमेटी की बैठक में हुई चर्चा, सभी सदस्य राजी, फिर हुआ ये... पढ़ें पूरी खबर - Web India Live

Breaking News

पीएम मोदी को लेकर कोर कमेटी की बैठक में हुई चर्चा, सभी सदस्य राजी, फिर हुआ ये... पढ़ें पूरी खबर

भोपाल/इंदौर। प्रत्याशी चयन को लेकर फंसी मध्यप्रदेश की प्रमुख तीन सीटों इंदौर, ग्वालियर और भोपाल को लेकर अब तक भाजपा का कोई फैसला सामने नहीं आया है। इसी बीच में कोर कमेटह की बैठक के दौरान एक चौकाने वाला प्रस्ताव सामने आया, जहां पीएम मोदी को इंदौर से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव स्वयं मौजूदा सांसद सुमित्रा महाजन ने रखा।

दरअसल टिकट कटने की अटकलों के बीच लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मंगलवार को इंदौर से पीएम नरेंद्र मोदी को चुनाव लडऩे का प्रस्ताव रखकर पार्टी में नई सियासी चर्चाओं को जन्म दे दिया।

उनका यह प्रस्ताव दिनभर सियासी हल्कों में सुर्खियों में रहा, लेकिन शाम होते-होते महाजन ने अपने निवास पर मीडिया से कहा कि मैंने तो यह बात मजाक में कही थी। क्या मैं मजाक भी नहीं कर सकती।


सुबह इंदौर भाजपा कोर कमेटी की बैठक में महाजन ने कहा कि अगर इस सीट से चुनाव नहीं लड़ती हूं तो यहां से क्यों न नरेंद्र मोदी को चुनाव लड़ाया जाए। इससे पूरे प्रदेश में भाजपा को फायदा मिलेगा। इस पर सभी सदस्यों ने सामूहिक सहमति दी। हालांकि महाजन बैठक में उखड़ी नजर आईं। कुछ मुद्दों पर उन्होंने पार्टी के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा को डांट भी लगाई।

sumitra mahajan

वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मुरारी मोघे ने कहा, महाजन इंदौर की तरफ से पीएम मोदी के सामने प्रस्ताव रख सकती हैं। उधर, नेमा ने बताया, मोदी की उम्मीदवारी को लेकर बैठक में अनौपचारिक चर्चा हुई, लेकिन उनके नाम का प्रस्ताव दिल्ली या भोपाल नहीं भेजा है।

मैंने तो मजाक में मोदी जी को चुनाव लड़ाने की बात कही थी। अब क्या मजाक भी नहीं कर सकती।
- सुमित्रा महाजन, लोकसभा अध्यक्ष


शिवराज बोले- राहुल गांधी झूठे, गौर को प्रियंका में नजर आईं इंदिरा...
वहीं मध्यप्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की नेहरू-गांधी परिवार को लेकर अलग-अलग राय सामने आई है। शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा, राहुल गांधी दुनिया के सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले इंसान हैं।

ये वही राहुल गांधी हैं, जिन्होंने कहा था कि 10 दिन में प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ तो सीएम बदल दिया जाएगा। इस हिसाब से दस पंद्रह सीएम बदल दिए जाने चाहिए।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने कहा, प्रियंका गांधी जहां भी प्रचार करने जाएंगी, वहां कांग्रेस को लाभ होगा। मैं प्रियंका का प्रशंसक तो नहीं हूं, लेकिन जो बात अच्छी लगती है, वह कह देता हूं। प्रियंका का तरीका इंदिरा से मिलता-जुलता है।

आरिफ ने कहा-: दिग्विजय सिंह से बड़ा हिन्दूवादी भाजपा में नहीं
मंत्री आरिफ अकील ने सीहोर में कहा कि दिग्विजय सिंह से बड़ा हिन्दूवादी नेता भाजपा में नहीं है। दिग्विजय ने छह महीने नर्मदा यात्रा की, भाजपा में किसी नेता ने की है क्या।

नरेन्द्र मोदी व अमित शाह अगर चुनाव लड़ें तो दिग्विजय को नहीं हरा पाएंगे। अकील ने सीहोर में कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा मुंगेरीलाल का सपना दिखाने वाले को दिग्विजय के सामने उतार रही है। उनमें हिम्मत है तो दिग्विजय की तरह कहें कि नहीं हरा पाया तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

bjp leaders

इधर, बगावत पर उतरे सांसद ज्ञानसिंह, बोले निर्दलीय मैदान में उतरूंगा...
वहीं भाजपा में टिकट बंटवारे के साथ ही बगावत शुरू हो गई है। शहडोल से टिकट कटने से नाराज सांसद ज्ञानङ्क्षसह ने निर्दलीय चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा, हिमाद्री सिंह को टिकट देने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है।

सांसद सिंह की इस बगावत से पार्टी में हड़कंप मच गया है। प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने उनसे फोन पर चर्चा की है। सांसद सिंह का आरोप है कि मन की बात कहने वाले नेता मन की बात सुनने को तैयार नहीं है।

जब मैंने चुनाव लडऩे के लिए मना किया तो मुझे जबरदस्ती लड़ाया गया था। आज मैंने अंतिम बार चुनाव लडऩे की इच्छा जाहिर की तो मेरा टिकट काट दिया गया।

उन्होंने कहा, मुझे तो ऐसा लग रहा है कि पार्टी आदिवासी नेताओं को यूज एण्ड थ्रो का काम करती है। देश एवं प्रदेश में भाजपा केवल चापलूस और पैसे वालों को महत्व देती है, ईमानदारी कोई मायने नहीं रखती।

उधर, ज्ञान सिंह को मनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह उनके गांव छादा खुर्द पहुंचीं, लेकिन उन्हें मायूस लौटना पड़ा। हिमाद्री ने कहा कि ज्ञान सिंह उनके पिता तुल्य हैं। उनसे मुलाकात करने के लिए वे फिर आएंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2uw3RdX
via

No comments