लोकसभा: भाजपा का अभेद गढ़ है ये सीट, कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे को बना सकती है उम्मीदवार - Web India Live

Breaking News

लोकसभा: भाजपा का अभेद गढ़ है ये सीट, कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे को बना सकती है उम्मीदवार

भोपाल. तीन दशकों से भापल संसदीय सीट पर भाजपा का कब्जा है। इस के लोकसभा चुनाव में भाजपा का किला भेदने के लिए कांग्रेस एक मजबूत दावेदार की तलाश कर रही है। ऐसे में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री ने राजधानी भोपाल से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल शास्त्री भोपाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। वहीं, दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा के भी कई नेताओं ने अनिल शास्त्री से संपर्क किया है।

शास्त्री का कहना है कि भाजपा की ओर से कुछ लोगों ने संपर्क किया और कहा कि यदि वे सहमति दें तो उनका नाम भोपाल के भाजपा प्रत्याशी के रूप में तय हो सकता है। हालांकि अनिल शास्त्री ने का कहना है कि वो कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे। अगर पार्टी उन्हें किसी भी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने को कहती है तो वह मध्यप्रदेश की किसी भी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

 

भाजपा का कब्जा
भोपाल सीट पर लगातार तीन दशक से भाजपा ही जीत रही है। यह सीट अब भाजपा का गढ़ बन चुकी है। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और कैलाश जोशी भी सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस इस बार लोकसभा के लिए किसी बड़े चेहरे की तलाश कर रही है जो भाजपा को कड़ी टक्कर दे सके।

मंथन का दौर जारी
हालांकि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी में लगातार बैठक हो रही हैं। 11 मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है, जिसमें पार्टी प्रदेश की 3 से 4 सीटों गुना-शिवपुरी से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया , ग्वालियर से प्रियदर्शनी राजे सिंधिया, रतलाम से कांतिलाल भूरिया और छिंदवाड़ा से सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ के नाम की घोषणा हो सकती है। माना जा रहा है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे को ग्वालियर या गुना संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।


वाराणसी से रह चुके हैं सासंद
अनिल शास्त्री का जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ है। अनिल शास्त्री 1989 में वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद रह चुके हैं और केन्द्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VP6Nhw
via

No comments