संगीतयमय प्रस्तुति से किया वीर शहीदों को नमन - Web India Live

Breaking News

संगीतयमय प्रस्तुति से किया वीर शहीदों को नमन


भोपाल। शौर्य स्मारक में सोमवार को 'एक शाम देश के नाम' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न जिलों के 11 शहीद परिवारों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जबलपुर के जवान अश्विनी कुमार काची के शौर्य को सलाम करते हुए उनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर महालक्ष्मी अय्यर ने भी प्रस्तुति दी। सिंगर्स ने जब मेरा रंग दे बसंती चोला और ये देश है वीर जवानों का गाना गाया तो जवान झूम उठे। वहीं, जब संदेसे आते हैं गाना गाया गया तो सैनिक और उनके परिजन अपने आंसू रोक नहीं पाए। परिजन उन्हें ढांढस बंधाते रहे।

news
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस बैंड के जवानों ने की। सुनील कटारे के निर्देशन में बैंड ने देशभक्ति गीतों की धुनें पेश कर श्रोताओं को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। मेरा रंग दे बसंती चोला, अल्लाह तेरो नाम, आओ ब'चे तुम्हें सिखाए, जहां डाल-डाल पर सोनी की चिडिय़ा, वंदे मातरम... जैसे गीतों की धुनों से शौर्य स्मारक परिस गूंज उठा। रीवा की प्रतिभा सिंह बघेल और मुकुल सोनी ने कर चले हम फिदा जानो तन साथियों, मेरा रंग दे बसंती चोला... जैसे गीत की प्रस्तुति देकर शहीदों को संगीतमय शृद्धांजलि दी।

इन शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
समारोह में मुरैना के शहीद जगराम सिंह तोमर के परिजन, दतिया के शहीद रंजीत सिंह तोमर के परिजन, गुना के शहीद अरविंद सेन के परिजन, शहीद रामेश्वर प्रसाद पटेल के परिजन जबलपुर, सीहोरा शहीद अश्विनी कुमार काछी के परिजन बैतूल के शहीद मनोज चौरे के परिजन, छतरपुर के शहीद बाल मुकुंद प्रजापति के परिजन, सतना के शहीद मनमोहन सिंह परिहार के परिजन, रायसेन के शहीद इंद्रपाल सिंह सेंगर के परिजन, राजगढ़ के शहीद एएसआई अमृतलाल भिलाला के परिजन, भोपाल के शहीद रमाशंकर यादव के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पूरा परिसर भारत माता की जय के नारों से गूंजता रहा।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Hot95s
via

No comments