शादी-शुदा लोग अपने बेडरुम में भूलकर भी न रखें ये चीज, बर्बाद हो सकता है वैवाहिक जीवन - Web India Live

Breaking News

शादी-शुदा लोग अपने बेडरुम में भूलकर भी न रखें ये चीज, बर्बाद हो सकता है वैवाहिक जीवन

भोपाल। शादी का सीजन शुरु हो चुका है। हर नवविवाहित जोड़े की यह इच्छा होती है कि उनका वैवाहिक जीवन काफी सुखी पूर्वक व्यतीत हो। सब प्यार से और सुखी रहे। वैवाहिक जीवन को खुशी से व्यतीत करने के लिए लोग कई तरीके के उपाय भी करते हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि नए जोड़ों को अपना जीवन खुशी के व्यतीत करने के लिए कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अपने बेडरुम में जोड़ों को कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए नहीं तो शादी-शुदा जीवन में कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नव दंपति को अपने बेडरुम में भी भी इन चीजों का नहीं रखना चाहिए। जानिए कौन सी हैं वे चीजें.....

astrology

अलमारी

शादी-शुदा दंपति के बेडरूम में एक अलमारी जरूर होती हैं। पंडित जी बताते है कि बेडरुम में रखी अलमारी पर कुमकुम से स्वास्तिक का निशान नहीं बना रखा हैं तो आपके दांपत्य जीवन में पैसा लड़ाई झगड़े की वजह बन सकता हैं इससे बचने के लिए आज ही अपने बेडरूम की अलमारी या तिजोरी पर स्वास्तिक का निशान जरूर बनाएं।

काले रंग की चादर

शादी-शुदा दंपति को कभी भी अपने बेडरूम के बेड पर काले रंग की चादर नहीं बिछाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते है तो पति पत्नी के बीच प्यार कम होता हैं। इस रंग की चादर को जहाँ तक हो सके बेड पर बिछाने से बचे।

astrology

बहुत सारे गद्दे

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि नवविवाहित जोड़ों को अपने बेडरूम में एक से अधिक गद्दे नहीं रखने चाहिए। कहते हैं कि इससे पति-पत्नी का प्यार बंट जाता है। पति-पत्नी में दूरियां आ जाती हैं। इसलिए कभी भी बेड में बहुत सारे गद्दों को न बिछाएं।

जूते-चप्पल

नवविवाहित जोड़ों को अपने बेडरूम में जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। ऐसा वास्तु शास्त्र में कहा गया है। इससे पति-पत्नी का मूड खराब होने की मान्यता है। इससे बेडरूम में उनका मन नहीं लगता।

टूटा आईना

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बेडरुम में कभी भी आईना नहीं होना चाहिए। अगर हो भी तो यह बेड के सामने नहीं होना चाहिए। इससे पति-पत्नी के लगाव में कमी आती है। माना जाता है कि इस स्थिति में उनमें दूरियां बनी रहती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Tqt97e
via

No comments