अब सीएम कमलनाथ ने एयर स्ट्राइक पर उठाए सवाल, कहा- हमले के सबूत जारी करे सरकार
भोपाल. मध्यप्रदेश में वायुसेना द्वारा एयर स्ट्राइक करने पर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बाद अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं। कमलनाथ ने भी सरकार से एयर स्ट्राइक के सबूत जारी करने को कहा है। कमलनाथ ने कहा- एयर स्ट्राइक को किस रूप में अंजाम दिया गया है उसे जनता के सामने लना चाहिए। कमलनाथ ने ये भी कहा कि वायुसेना अध्यक्ष ने कहा था कि हम टारगेट तय करते हैं और हमारा टारगेट सफल रहा है।
Madhya Pradesh CM&Congress leader Kamal Nath: Jo air strike hai, usko jo roop swarup diya gaya, yeh janta ko batana chahiye, iske chitra saamne aane chahiye. Kal IAF chief ne kaha hai ki hum to target pe jate hain, vahan kya tha, kya nahi tha, kya hua, usse matlab nahi hai humein pic.twitter.com/eWXC19wWaF— ANI (@ANI) March 5, 2019
क्या कहा कमलनाथ ने
कमलनाथ ने कहा- जो एयर स्ट्राइक हुई है, उसको जो रूप दिया गया है। ये जनता को बताना चाहिए, इसके चित्र सामने आने चाहिए। कल वायुसेना चीफ ने कहा है कि हम टारगेट पे जाते हैं, वहां क्या था, क्या नहीं, क्या हुआ उससे मतलब नहीं है उन्हें।
दिग्विजय भी उठा चुके हैं सवाल
मुख्यमंत्री कमलनाथ से पहले पूर् सीएम दिग्विजय सिंह भी एयर स्ट्राइक पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा था- जिस तरह से अमेरिका लादेन को मारने के बाद वीडियो जारी कर सकता है उसी तरह से सरकार को भी एयर स्ट्राइक के सबूत देने चाहिए। उन्होंने तो पुलवामा आतंकी हमले को दुर्घटना करार दिया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'पुलवामा दुर्घटना के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गयी एयर स्ट्राइक के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है।'
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TjFgb9
via
No comments