मां लक्ष्मी को अतिप्रिय है यह चीज़, घर के मंदिर और ऑफिस में रखने से बढ़ने लगेगी आमदानी - Web India Live

Breaking News

मां लक्ष्मी को अतिप्रिय है यह चीज़, घर के मंदिर और ऑफिस में रखने से बढ़ने लगेगी आमदानी


श्री यंत्र को घर के मंदिर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। माना जाता है की श्री यंत्र माता लक्ष्मी को प्रिय होता है। इसलिए इसे घर में स्थापित करने से हमेशा धन संपन्नता बनी रहती है। व्यक्ति को कभी जीवन में कोई अभाव नहीं होता। वास्तुशास्त्र में भी श्री यंत्र की अधिक महत्ता होती है। वास्तु को मानने वाले जातक इसे गुडलक चार्म मानते हैं। श्रीयंत्र एक बहुत ही महत्‍वपूर्ण, लाभकारी और शक्तिशाली यंत्र माना जाता है। जो कि न सिर्फ लाभ देता है बल्कि सभी के घर में सकारात्‍मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाता है। पंडित रमाकांत मिश्रा ने बताया की श्रीयंत्र के सबसे ऊपर के स्‍थान यानी श्री यंत्र की चोटी को महत्रिपुर सुंदरी कहा जाता है। कहा जाता है की इसकी चोटी पर हिंदू धर्म के सभी देवी और देवताओं का वास होता है। इसलिए इसका अधिक महत्व माना जाता है।
shriyantra
घर में ऐसे स्थापित करें श्री यंत्र
अगर आप भी मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए अपने घर में श्रीयंत्र को स्‍थापित करना चाहते हैं तो सबसे पहले इसे 24 घंटों तक नमक के पानी में भिगोकर रखें। उसके बाद इसे बहते पानी से धो लें। उसके बाद इसे घर के मंदिर में स्‍थापित कर लें। इससे आपके घर से नकारात्मकता दूर होगी और हमेशा सकारात्मकता बनी रहेगी।
भेंट करने के लिए सबसे शुभ माना जाता है श्रीयंत्र
ऐसा माना जाता है कि यदि आप किसी अपने को दिल से चाहते हैं और उसकी संपन्‍नता के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं तो उसे उपहार के रूप में श्रीयंत्र भी भेंट कर सकते हैं। यह श्रीयंत्र उस व्‍यक्ति की जिंदगी से जुड़ी समस्‍याओं को हल करने में मददगार साबित होता है और उस स्‍थान की सारी नकारात्‍मक ऊर्जा को भी दूर कर देता है।
करियर में आगे बढ़ने मदद करता है श्री यंत्र
क्रिस्‍टल में एक प्रकार की दिव्‍य शक्ति होने के कारण यह धन और स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी लाभकारी समझा जाता है। इस आप अपने घर के मंदिर, ऑफिस, लॉकर और अन्‍य पूजास्‍थल में भी रख सकते हैं। क्रिस्‍टल श्रीयंत्र आपको करियर में आगे बढ़ने और नाम व पैसा कमाने में भी मदद करेगा।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CGlmwD
via

No comments