एक बार फिर से बदलेगा राजधानी का मौसम, रात के पारे में आज से और आ सकती है गिरावट - Web India Live

Breaking News

एक बार फिर से बदलेगा राजधानी का मौसम, रात के पारे में आज से और आ सकती है गिरावट

भोपाल. राजधानी में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पिछले तीन दिन से परेशान कर रही गर्मी और उसम से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से राजधानी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। दर्ज आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि सोमवार को न्यूनतम तापमान में लगभग तीन डिग्री की कमी हुई है। अधिकतम तापमान भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि दिन में कई स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज हवाएं भी चलीं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रेरित चक्रवात उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। साथ ही उत्तरी-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में प्रेरित चक्रवाती प्रवाह औसत समुद्र तल से 0.9 किमी से ऊपर तक फैला है। एक द्रोणिका मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र से होते हुए उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक जा रही है। जल्द ही इनका प्रभाव एक बार फिर प्रदेश में दिखेगा। राजधानी सहित प्रदेश के हिस्सों में बारिश के आसार बनेंगे। सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य था। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था।

शताब्दी सहित दर्जनों ट्रेन लेट
भोपाल. दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी परिक्षेत्र में सोमवार को पड़े कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजधानी से आने वाली दर्जन भर से अधिक ट्रेनें दो घंटे तक की देरी से भोपाल पहुंची। इसमें नई दिल्ली से हबीबगंज आने वाली भोपाल शताब्दी भी 1.51 घंटे की देरी से भोपाल आई। जानकारी के अनुसार निजामुद्दीन से आने वाली करेला एक्सप्रेस, झेलम, छत्तीसगढ़, श्रीधाम आदि ट्रेनें देरी से भोपाल आईं। इधर नई दिल्ली से हबीबगंज आने वाली गाड़ी संख्या 12002 भोपाल शताब्दी के 1.51 घंटे की देरी से पहुंचने के कारण गाड़ी संख्या 12001 नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को री-शेड्यूल कर 1.41 देरी से रवाना किया गया।
ये ट्रेनें रहीं लेट
गाड़ी संख्या लेट
18238 छत्तीसगढ़ एक्स. 02 घंटे
22126 अमृतसर नागपुर 1.30 घंटे
12626 केरला एक्सप्रेस 01 घंटे
12512 राप्ती सागर एक्स. 1.07 घंटे
12191 श्रीधाम एक्सप्रेस 01 घंटे
12410 गोंडवाना एक्सप्रेस 01 घंटे



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XFQ55Z
via

No comments