बिना हेलमेट वालों को वन विहार में प्रवेश करने से रोका, गेट पर लगी वाहनों की कतार - Web India Live

Breaking News

बिना हेलमेट वालों को वन विहार में प्रवेश करने से रोका, गेट पर लगी वाहनों की कतार

भोपाल। शहर की सडक़ों पर भले ही वाहन चालक को हेलमेट लगाना पड़ता हो, लेकिन वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश के लिए दुपहिया वाहन के चालक के साथ सवारी को भी हेलमेट लगाना होगा। वन विहार प्रबंधन ने रविवार सुबह से इन निर्देशों पर सख्ती से अमल करना शुरू भी कर दिया है।

वन विहार प्रबंधन ने शनिवार को दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहने होने पर ही प्रवेश देने की जानकारी सार्वजनिक की थी, लेकिन रविवार सुबह जब पर्यटक वन विहार पहुंचे तो दुपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ सवारियों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होने का नोटिस लगा मिला। इससे अधिकांश दुपहिया वाहन चालकों को वाहन गेट पर ही खड़े करने पड़े। वन विहार के दोनों गेटों के बाहर दुपहिया वाहनों की कतार लग गई।

पेट्रोल पंपो पर फेल
दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाने के लिए बिना हेलमेट वाले चालकों को पेट्रोल न दिए जाने का निर्णय लिया जा चुका है। प्रशासन कई बार पेट्रोल पंप प्रबंधनों को इसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी कर चुका है, लेकिन कुछ दिन बाद ही स्थिति जस की तस हो जाती है। पत्रिका ने रविवार को पड़ताल की तो शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल बिकता पाया गया।

 

नियम में है दोनों
वन विहार में दुपहिया वाहन चालकों के साथ सवारियों को भी हेलमेट लगाने का निर्णय दोनों की सुरक्षा के लिए लिया गया है। यदि दुर्घटना होती है, तो दोनों को दिक्कत होती है, इसलिए यह नियम लागू किया गया है। यह यातायात के नियमों के अनुसार ही है। इसका लगातार पालन कराया जाएगा।
डॉ. एसपी तिवारी, सीसीएफ एवं प्रभारी वन विहार राष्ट्रीय उद्यान

अभी सवारी को हेलमेट पहनाने पर फोकस
यातायात के नियमों के अनुसार चालक के साथ सवारी को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है, लेकिन अभी प्रदेश में चालक के हेलमेट पहने होने पर फोकस किया जा रहा है, इसमें महिलाओं और सिक्खों के लिए छूट है।
प्रदीप चौहान, एएसपी, ट्रैफिक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CBTVnE
via

No comments