दिग्विजय को घेरने के लिए भाजपा ने बनाया मास्टर प्लान, चुनाव में होगा नुकसान - Web India Live

Breaking News

दिग्विजय को घेरने के लिए भाजपा ने बनाया मास्टर प्लान, चुनाव में होगा नुकसान


भोपालः भारतीय जनता पार्टी के गढ़ वाली सीट का खिताब अपने नाम रखने वाली भोपाल लोकसभा सीट पर प्रत्याशी चयन पर मंथन अब भी जारी है। कारण है प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के चाणक्य दिग्विजय सिंह की इस सीट से उम्मीदवारी। इधर, बीजेपी में प्रत्याशी मंथन से ज्यादा दिग्विजय को घेरने की रणनीति बनाई जा रही है। रणनीति के तहत दिग्विजय के सीएम कार्यकाल से लेकर, उनके संघ, पाकिस्तान, आतंकी हमलों के दौरान दिए गए बयानों और ट्वीटों को चुनाव के दौरान जनता के सामने लाने की तैयारी की जा रही है। यानी भोपाल सीट से जैसे ही बीजेपी प्रत्याशी तय करेगी, वैसे ही दिग्विजय को उनके बयानों के आधार पर घेरना भी शुरु कर दिया जाएगा।
दिग्गज नेता देंगे ऐसे भाषण
दिग्विजय को घेरने के लिए पार्टी से ज्यादा संघ में मंथन का सिलसिला चल रहा है। बताया गया कि संघ नेताओं ने पिछले एक हफ्ते के भीतर तीन बार भाजपा नेताओं को बुलाकर भोपाल लोकसभा सीट को लेकर चर्चा की है। संघ की ओर से भाजपा नेताओं से कहा गया है कि भोपाल लोकसभा सीट पर प्रत्याशी तय होने के बाद दिग्गज नेता मैदान में उतरें। बताया गया कि संसदीय क्षेत्र में आने वाले 8 विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी, जिनका काम सिर्फ यही होगा कि, दिग्विजय को उनके बयानों के आधार पर घेरें।
बीजेपी आईटी विभाग को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
भाजपा आईटी टीम दिग्विजय सिंह द्वारा एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक, आतंकवादी हमलों के दौरान दिए गए बयान, आतंकी हमलों में आरोपी संघ पृष्ठभूमि से जुड़े नेताओं को लेकर दिए गए बयान, ओसामा, जाकिर नाइक पर दिये गए बयान। संघी आतंकवाद और हिंदू आतंकवाद से जुड़े बयानों की क्लिपिंग के अलग अलग कलेक्शन बनाकर रखने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा, दिग्विजय के सीएम कार्यकाल पर भी खास फोकस किया जाएगा, जिसमें उनके कार्यकाल की सड़कें, बिजली, अपराधों के ग्राफ पर एक शॉर्ट फिल्म भी बनाई जाएगी। ये शॉर्ट फिल्म कुछ दिनों के भीतर सोशल मीडिया परनज़र आने लगेगी। इस फिल्म में सीधे तौर पर किसी नेता या राजनीतक दल का नाम नहीं होगा, लेकिन 2003 से पहले मप्र की कृषि, कर्मचारियों का मानदेय, सड़क, बिजली, पानी के हालातों को उजागर किया जाएगा, जिसमें किसी का नाम लिए बिना टारगेट किया जाएगा। जाहिर है, जिस कार्यकाल की बात होगी वो दिग्विजय सिंह का जमाना था।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2K2Jwr0
via

No comments