गोपाल भार्गव ने लौटाई सुरक्षा, कहा- मेरे साथ हो रही है राजनैतिक और प्रशासनिक साजिश - Web India Live

Breaking News

गोपाल भार्गव ने लौटाई सुरक्षा, कहा- मेरे साथ हो रही है राजनैतिक और प्रशासनिक साजिश


भोपाल. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने सरकार ने रवैये से नाराज होकर अपनी सुरक्षा वापस कर दी है। भार्गव ने पुलिस महानिदेशक को एक लेटर लिखकर सुरक्षा लौटाने की जानकारी दी है। बता दें कि गोपाल भार्गव कमलनाथ सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर कई आरोप भी लगा चुके हैं।
क्या लिखा है लेटर में
गोपाल भार्गव ने लेटर में लिखा है कि, मैं पिछले 35 वर्षों से लगातार मध्यप्रदेश विधानसभा का सदस्य हूं। पूर्ववर्ति सरकार में मैं 15 वर्ष तक मंत्री रहा हूं और वर्तमान में मध्यप्रदेश विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष भी हूं। मुझे गृह विभाग द्वारा सुरक्षा हेतु पांच सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराए गये थे। जिनमें से दो सुरक्षा कर्मियों को मेरी जानकारी के बिना हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा (सुरक्षा) के आदेश के बाद से मेरी सुरक्षा से दो सुरक्षाकर्मियों को अलग कर दिया गया है।

gopal
कहा- राजनैतिक साजिश हो रही है
वर्तमान में प्रदेश की ध्वस्त और चरमराई कानून व्यवस्था प्रदेश में अपराधियों के बढ़े हुए हौंसलो, सरेराह हो रही हत्या, अपरहण और लूट की घटनाओं को नजर अंदाज कर मेरी सुरक्षा व्यवस्था से इस प्रकार की छेड़छाड़ करना मुझे गंभीर राजनैतिक और प्रशासनिक साजिश प्रतीत होती है। मैं अपनी सुरक्षा में लगे शेष तीन सुरक्षाकर्मियों को भी गृह विभाग को लौटा रहा हूं। मेरी सुरक्षा करने के लिए जनता सक्षम है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TCyFb7
via

No comments