शरीर की चर्बी घटाकर तेज़ी से वजन कम करता है काला जीरा, ऐसे करें इस्तेमाल
भोपालः लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठकर काम करने और खान पान में आए बिगाड़ के चलते अकसर लोग वज़न बढ़ने की समस्या से परेशान हैं। इसका मेहंगा से मंहंगा इलाज और डाइट चार्ट द्वारा जीवन गुज़ारने के बावजूद कई बार नतीजे निराधार रहते हैं। ऐसे में हमारे किचन में मौजूद काला बेहद कारगर औषधि सिद्ध होता है। हमारी रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों में काले जीरे का अपना खास स्थान है। इसमें अनेक औषधीय गुण पाए जाते हैं। जो इसकी विशेषताओं को और भी बढ़ा देते हैं। राजधानी भोपाल के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. ताहिर अली ने बताया कि, औषधीय गुणों से भरपूर काला जीरा वैसे तो कई समस्याओं के निराकरण में काफी कारगर सिद्ध हुआ है, लेकिन मूल रूप से ये शरीर की चर्बी घटाने में बेहद कारगर होता है।
रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों में काले जीरे के एक खास स्थान है। हालांकि, स्वाद में थोड़ी कड़वाहट भरा होने के बावजूद इसे खासकर सदियों में एक हर्बल औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसे कई बीमारियों के इलाज में भी इस्तेमाल किया जाता है। तो आइए जानते हैं इसकी उन खूबियों के बारे में, जो इसे सामान्य जीरे से अलग बनाती हैं।
-तेजी से करता है वजन कम
तीन महीने तक काले जीरे के नियमित सेवन से शरीर में जमा हुए अनावश्यक चर्बी कम होजाती है। काला जीरा फैट को गला कर अपशिष्ट पदार्थों शरीर से बाहर कर देता है। इसके सेवन से शरीर में चुस्ती-फुर्ती बढ़ती है। इसमें मौजूद मूत्रवर्धक प्रभाव की वजह से भी इसका नियमित सेवन वजन कम होता है।
-इम्यून सिस्टम सुधारे
इसके नियमित सेवन से हमारे शरीर में मौजूद इम्यून सेल्स स्वस्थ सेल्स में बदल कर ऑटोइम्यून विकारों को दूर करते हैं। काला जीरा हमारे शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने में बोन मैरो, नेचुरल इंटरफेरॉन और रोग-प्रतिरोधक सेल्स की मदद करता है। यह थकान और कमजोरी दूर करता है, शरीर में ऊर्जा का संचार करता है और उसे मजबूत बनाता है।
इस बात की रखें सावधानी
गर्म तासीर होने के कारण काले जीरे का इस्तेमाल एक दिन में तीन ग्राम से ज्यादा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। खासकर वे लोग, जिनकी तासीर गर्म होती है, या ऐसे लोग जो हाई ब्लडप्रेशर की समस्या से ग्रस्त हों। इसके अलावा, गर्भवती महिलाए और 5 साल तक के बच्चों को भी इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इतनी आयु के बच्चों को तो एक ग्राम से ज्यादा काले जीरे का सेवन नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ की सलाह से ही इसका सेवन करना चाहिए। अगर आप काले जीरे के चूर्ण का सेवन कर रहे हैं, तो जरूरी है कि इसे हल्के गर्म पानी के साथ रात में सोने से पहले लें। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि, इसके सेवन का समय भोजन के कम से कम दो घंटे बाद हो। साथ ही, इसके बाद किसी भी खाद्य पदार्थ का सेव नहीं किया जाना चाहिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JaOyBI
via
No comments