BREAKING: बॉलीवुड स्टार सलमान खान होंगे मध्य प्रदेश के ब्रांड एंबेसेडर
भोपाल। बॉलीवुड के दबंग खान अपनी फिल्मी दुनिया से ही नहीं बल्कि अपने क्लोदिंग ब्रांड बीइंग ह्यूमन से भी खास पहचान रखते हैं। वहीं अब सलमान खान एक नया कदम उठा सकते हैं। जी हां मध्य प्रदेश की सीएम कमलनाथ ने अपनी प्रेस कांफ्रेस में ये बात कही है कि बॉलीवु़ड एक्टर सलमान खान मध्य प्रदेश के ब्रांड एंबेसेडर बन सकते हैं। सीएम कमलनाथ ने इस बारे में सलमान से फोन पर बात की है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो इससे मध्य प्रदेश के पर्यटन को और ज्यादा बढ़ावा मिलेगा।
ये हैं जरूरी बातें
- सीएम कलनाथ का बड़ा बयान
- सलमान खान हो सकते हैं मध्य प्रदेश के ब्रांड एंबेसेडर
- सीएम ने फोन पर की थी बात
- मध्य प्रदेश पर्यटन को देंगे बढ़ावा
- सलमान खान हो सकते हैं मध्य प्रदेश के ब्रांड एंबेसेडर
- सीएम ने फोन पर की थी बात
- मध्य प्रदेश पर्यटन को देंगे बढ़ावा
इंदौर से चुनाव लड़ सकते हैं सलमान खान
कमलनाथ ने गुरुवार को यह भी संकेत दिए कि यदि वे चाहेंगे तो उन्हें इंदौर सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है। क्योंकि उनका इंदौर से गहरा नाता है। सलमान खान का जन्म इंदौर में हुआ है।
इससे पहले भी बालीवुड हस्तियों के चुनाव लड़ने की चर्चाएं चली थीं। भोपाल से प्रियंका गांधी को तो इंदौर से बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को चुनाव लड़ाने की मांग की गई थी। कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश यादव ने कहा पार्टी इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ाने के लिए सलमान खान के नाम पर चर्चा कर रही है। उन्होंने कहा कि सलमान खान का जन्म इंदौर में ही हुआ है और उनका बचपन भी इंदौर में बीता है। इस कारण सलमान खान को इंदौर से चुनाव लड़ना चाहिए। बता दें कि इंदौर सीट पर भाजपा की कद्दावर नेता सुमित्रा महाजन लगातार आठवीं बार चुनाव जीती हैं। इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है।
ये भी पढ़ें.....
- सीएम कमलनाथ ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, पूछा-'भाजपा के किसी स्वतंत्रता सेनानी नाम बताएं'
- कांग्रेस ने दिया 70 दिन के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड, कमलनाथ ने कहा - ये घोषणा नहीं काम वाली सरकार
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HksKRy
via
No comments