Chaitra navratri 2019: नवरात्रि में 5 सर्वार्थ सिद्धि योग सहित बन रहे कई शुभ संयोग
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। चैत्र मास में ही नवरात्रि भी पड़ती है, जो की इस बार 6 अप्रैल से शुरू होकर 14 अप्रैल तक रहेगी। नौ दिनों तक नवरात्रि इस बार कई विशेष संयोगों में आ रही है। पंडित रमाकांत मिश्रा ने बताया की इस साल चैत्र नवरात्रि में 5 सर्वार्थ सिद्धि, 2 रवि योग और रवि पुष्य योग का बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। माना जा रहा है की इस नवरात्रि विशेष फल की प्राप्ति के लिए मां की आराधना का बहुत ही उत्तम समय है। नवरात्रि में देवी के नौ रुपों की उपासना की जाती है।
घट स्थापना मुहूर्त
6 अप्रैल, शनिवार से नवरात्र की शुरूआत होगी। शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन अभिजीत मुहूर्त में 6 बजकर 9 मिनट से लेकर 10 बजकर 19 मिनट के बीच घट स्थापना बेहद शुभ रहेगा।
नवरात्रि के शुभ संयोग
6 अप्रैल- घट स्थापना रेवती नक्षत्र में
7 अप्रैल- सर्वार्थ सिद्धि शुभ योग द्वितीया
8 अप्रैल- कार्य सिद्धि रवि योग तृतीया
9 अप्रैल- सर्वार्थ सिद्धि यो चतुर्थी
10 अप्रैल-लक्ष्मी पंचमी योग पंचमी तिथि
11 अप्रैल- षष्ठी तिथि रवियोग
12 अप्रैल- सप्तमी तिथि सर्वार्थसिद्धि योग
13 अप्रैल- अष्टमी तिथि स्मार्त मतानुसार
14 अप्रैल-रवि पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि नवमी वैष्णव मतानुसार
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Wo0Ms8
via
No comments