Hot! पश्चिमी हवाओं से राजधानी का टूटा रिकॉर्ड, 13 शहरों में पारा 40 के पार - Web India Live

Breaking News

Hot! पश्चिमी हवाओं से राजधानी का टूटा रिकॉर्ड, 13 शहरों में पारा 40 के पार

भोपाल. सूरज ने शनिवार को ऐसे तेवर दिखाए कि मार्च में रिकॉर्ड कायम हो गया। गुरुवार और शुक्रवार को 2.30 से 03.00 बजे के बीच अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री था, जो शुक्रवार सुबह 11.30 बजे ही हो गया था। दस साल में दूसरा मौका है, जब मार्च अंत में तापमान 40.1 डिग्री पहुंच गया।

गर्मी ने मार्च में तोड़ा रिकॉर्ड

इसके पहले 31 मार्च 2017 को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज हुआ था। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक उदय सरवटे के अनुसार शनिवार को भी पारा 40 डिग्री के आसपास रहेगा। यदि 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी होती है तो राजधानी में लू की चेतावनी जारी हो जाएगी। चिकित्सक भी एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। राजधानी में गर्मी ने मार्च में तोड़ा रिकॉर्ड, शाम 05.30 बजे तक 40 डिग्री के करीब रहा पारा...

Heat Wave Alert:

टूटे रिकॉर्ड, 13 शहरों में पारा 40 के पार

मार्च ने जाते-जाते गर्मी के तेवर दिखा दिए। शुक्रवार को प्रदेश के 13 शहरों में पारा 40 डिग्री के ऊपर रहा। खरगोन में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इस पर संशय जाहिर करते हुए कहा कि वहां तापमापी यंत्र को लगाने में मानकों का पालन नहीं किया गया, जिससे तापमान ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं, भोपाल में पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार, 24 घंटे तापमान ऐसा ही रहने का अनुमान है।

पश्चिमी हवाओं से चढ़ा पारा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान और गुजरात से आ रहीं पश्चिमी गर्म हवाओं ने पश्चिमी मप्र को चपेट में ले लिया है। विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

दिनभर के तापमान का उतार-चढ़ाव
सुबह
05.30 से 21.2
बजे के बीच
08.30 बजे 27.0
दोपहर
11.30 बजे 37.6
03.30 बजे 40.1
शाम
05.30 बजे 39.4



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JRexOV
via

No comments