Lok Sabha Election: भाजपा की छठी सूची में मध्यप्रदेश के 15 तो कांग्रेस की आठवीं सूची में 9 नाम - Web India Live

Breaking News

Lok Sabha Election: भाजपा की छठी सूची में मध्यप्रदेश के 15 तो कांग्रेस की आठवीं सूची में 9 नाम


भोपाल. भाजपा की छठवीं सूची में मध्यप्रदेश के 15 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो गया है। पार्टी ने मौजूदा 5 सांसदों के टिकट काट दिए हैं। वहीं केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र ङ्क्षसह तोमर की सीट बदलकर उन्हें ग्वालियर की जगह मुरैना से उतारा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश ङ्क्षसह जबलपुर से चुनाव लड़ेंगे। शेष 14 उम्मीदवारों का ऐलान 25 मार्च को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद होगा। पहली सूची में 75 पार के फार्मूले के चलते सुमित्रा महाजन की इंदौर सीट को होल्ड किया है।

वहीं भोपाल में कांग्रेस से दिग्विजय सिंह और ग्वालियर से तोमर के सीट बदलने के कारण दोनों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा रोक दी गई है। इन सीटों का फैसला अगली बैठक में होगा। सूची में 3 महिलाओंं को जगह मिली है।
पहली सूची में संघ का असर
15 उम्मीदवारों की पहली सूची में संघ की पंसद साफ नजर आ रही है। चार नए चेहरों में से 3 को संघ की पंसद पर टिकट मिला है। वहीं सुधीर गुप्ता, रीती पाठक, जनार्दन मिश्रा अपनी सीट संघ के दखल के कारण ही बचा पाए हैं।
मंदसौर में बगावत!
मंदसौर में टिकट नहीं मिलने से बंशीलाल गुर्जर नाराज हैं। वे निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। इसके पहले विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, ओमप्रकाश सखलेचा, और जगदीश देवड़ा ने सुधीर गुप्ता को टिकट दिए जाने का संगठन के पदाधिकारियों के सामने खुलकर विरोध किया था।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2uyHftr
via

No comments