अंकज्योतिष 07 अप्रैल 2019: आज किसी भी मंदिर जाकर भगवान को मौसमी फल का भोग लगाएं, दिन रहेगा शुभ - Web India Live

Breaking News

अंकज्योतिष 07 अप्रैल 2019: आज किसी भी मंदिर जाकर भगवान को मौसमी फल का भोग लगाएं, दिन रहेगा शुभ

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपनी हिस्सेदारी को कुछ समय के लिए टालना ठीक रहेगा। पौष्टिक व सादे खानपान के अभाव में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी शुरु हो सकती है।
अनुकूलता के लिए- हरे रंग का उपयोग करने से बचें।

अंक 02- सट्टात्मक कार्यों में चतुराई के साथ लिये गए फैसले लाभदायी साबित हो सकते हैं। परिश्रम के कार्यों को आलस व अनिच्छा के चलते समय पर पुरा नहीं कर पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- गाय को हरी घास खिलाएं।

अंक 03- विवादित मुद्दों पर अपनी भुमिका तय करते हुए कम से कम बोलें। संपत्ति के कामकाज में तेजी का रुख रहने से मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसायिक निवेश लाभकारी सिद्ध होगा।
अनुकूलता के लिए- जायफल को लाल कपड़े बांधकर अपने पास में रखें।

अंक 04- पहले से खराब समय में सुधार होगा। आर्थिक श्रोतों में आई कमी से अतिरिक्त कामकाज प्रभावित हो सकता है। संतानपक्ष के रुखे व्यवहार से मन की भावनाएं आहत होगी।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग के पुष्प अपने साथ में रखें।

अंक 05- व्यापारिक संबंधों को बरकरार रखने के लिए संयमित व मधुरवाणी के महत्व को समझना होगा। जोखिम के कामों में एकाग्रता के भंग होने से चोट लगने की संभावनाएं बनती है।
अनुकूलता के लिए- चिटियों को पंजीरी बनाकर खिलाएं।

अंक 06- अतिरिक्त कार्य का फायदा उठाने से मंदी का असर महसूस नहीं हो पाएगा। अस्तव्यस्त जीवनशैली परेशानी का कारण बनेगी। स्वास्थ्य ठीक रहने से मन में उत्साह रहेगा।
अनुकूलता के लिए- आज के दिन कम से कम बोलें।

अंक 07- मन में उलझन बनी रहने व सोचने विचारने में समय जाया होगा व कार्यों को समय पर पुरा नहीं कर पाएंगे। किसी से भी बातचीत में स्पष्ट बोलने से बचें व गोपनियता रखें।
अनुकूलता के लिए- श्रीगणेश के दर्शन कर कार्य की शुरुआत करें।

अंक 08- संगत का असर स्वयं व कार्यक्षेत्र पर व्यापक रुप से पड़ेगा। कार्य के प्रति भरपुर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज का दिन आर्थिक मामलों को सुलझाने के प्रयास में बितेगा।
अनुकूलता के लिए- मंदिर में मौसमी फल का भोग लगाएं।

अंक 09- अत्यधिक खर्च होने से आपको परेशानी में डाल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। नीचा दिखाने की भावना के कारण मन आहत होगा।
अनुकूलता के लिए- जरूरतमंद को यथाशक्ति दान करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2CY8JwW
via

No comments