अंकज्योतिष 13 अप्रैल 2019: मानसिक तनाव से छुटकारा पाने के लिए आज हनुमान मंदिर में 5 नारियल चढ़ाएं
ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- कामकाज में जिम्मेदारी के बोझ के कारण स्थायी आय के साधनों को तलाशना पड़ सकता है। सेहत में सुधआर से मानसिक तनाव दूर होगा व काम पर अच्छे से ध्यान दे पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- गरीबों में शिक्षण सामग्री का वितरण करें।
अनुकूलता के लिए- गरीबों में शिक्षण सामग्री का वितरण करें।
अंक 02- कंपनी में पहले से बिगड़े संबंधों में सुधार होगा व खोई प्रतिष्ठा भी धीरे-धीरे लोच आएगी। धार्मिक सत्संगों में शामिल होने के बावजुद भी मानसिक तनाव कम नहीं कर पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- अनावश्यक हास्यविनोद से बचकर रहें।
अनुकूलता के लिए- अनावश्यक हास्यविनोद से बचकर रहें।
अंक 03- कार्यक्षेत्र में हितेशी द्वारा मिल रहे सुझावों पर गंभीरता से विचार करने व अमल में लाने के आशाजनक परिणाम मिलेंगे। आज का समय अकारण मानसिक तनाव में बितेगा।
अनुकूलता के लिए- हनुमान मंदिर में 5 नारियल चढ़ाएं।
अनुकूलता के लिए- हनुमान मंदिर में 5 नारियल चढ़ाएं।
अंक 04- परिवार में ज्यादा समझदारी दिखाने से अधिकारों में व्यापक कमी आ सकती है। आर्थिक कमजोरी की तेजी से भरपाई करने में ओर अधिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- प्रत्येक कार्य तय समय पर करने की कोशिश करें।
अनुकूलता के लिए- प्रत्येक कार्य तय समय पर करने की कोशिश करें।
अंक 05- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सतत संपर्क न रखने का नुकसान समयावधि बढ़ने के रुप में उठाना पड़ सकता है। अनमने ढंग से की गई खरीदारी आर्थिक बोझ को बढ़ा सकती है।
अनुकूलता के लिए- परिवार में अपनी सलाह देने से बचें।
अनुकूलता के लिए- परिवार में अपनी सलाह देने से बचें।
अंक 06- आपसी कलह व गुप्त शत्रुओं से बचने के लिए अपनी व्यक्तिगत बातों को उजागर करने से परहेज करें। चली आ रही स्वास्थ्य की दिक्कतें अंत में कम होती दिखाई देगी।
अनुकूलता के लिए- श्वान को टुकड़े कर रोटी खिलाएं।
अनुकूलता के लिए- श्वान को टुकड़े कर रोटी खिलाएं।
अंक 07- माता-पिता के लिए आपके धन से ज्यादा सामिप्य की कीमत है। इस युक्ति को ध्यान में रखते हुए व्यवहार करना होगा। आए अकारण खर्चे पुरे बजट को बिगाड़कर रख देंगे।
अनुकूलता के लिए- उगते सूर्य को दुध मिश्रित जल से अघ्र्य दें।
अनुकूलता के लिए- उगते सूर्य को दुध मिश्रित जल से अघ्र्य दें।
अंक 08- पुरानी दिक्कतों के कम होने से चिंताओं में कमी आएगी। अपने द्वारा दी गई आर्थिक सलाह विपरित रहेगी। परिवार की सुख सुविधा व मनोरंजन पर खुब धन खर्च होगा।
अनुकूलता के लिए- नमः शिवाय मंत्र का विधिवत जप करें।
अनुकूलता के लिए- नमः शिवाय मंत्र का विधिवत जप करें।
अंक 09- खेरची व्यवसाय में मानसिक उधेड़ बुन के चलते आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मानसिक असंतुलन की स्थिति लाभजनित परिस्थितियों से वंचित रख सकती है।
अनुकूलता के लिए- रक्त चंदन का तीलक लगाकर घर से निकलें।
अनुकूलता के लिए- रक्त चंदन का तीलक लगाकर घर से निकलें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GbF1VU
via
No comments