अंकज्योतिष 27 अप्रैल 2019: आज 5 प्रकार के फल देवी मंदिर में चढ़ाएं, दिनभर रहेगा शुभ
ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- कार्यस्थल पर काम के अत्यधिक बोझ के कारण गुणवत्ता को बरकरार रखने में मुश्किलें आ सकती है। किसी भी क्षेत्र में छोटी सी गलती अधिकारों में कटोती करवा सकती है।
अनुकूलता के लिए- सहज भाव से प्रत्येक कार्य करें।
अंक 02- मानसिक तनाव को दूर करने के लिए पहले लिया गया सत्संग का सहारा वर्तमान समय में मजबुरी बन जाएगा। घर के बुजुर्गों पर सतत निगरानी की जरुरत रहेगी।
अनुकूलता के लिए- नीले रंग के पुष्प भगवान को अर्पित करें।
अंक 03- नई जगह काम करने में स्वयं को असहज महसुस करेंगे व कार्य के अनुरुप ढ़लने में समय लग जाएगा। आत्मविश्वास की कमी दो-तीन दिन के भीतर दूर हो जाएगी।
अनुकूलता के लिए- काले रंग के अनाज का दान करें।
अंक 04- भाग्य की प्रबलता उच्च शिक्षा के द्वारा एक सम्मानजनक स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भुमिका निभाएगी। जनता के मध्य प्रतिकूल छवि को सुधारने के लिए अतिरिक्त उपाय करना होंगे।
अनुकूलता के लिए- बच्चों में पसंद की वस्तु वितरित करें।
अंक 05- दोस्तों के मध्य पार्टनरशिप में चल रहे कामकाज आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे व दोबारा समीक्षा की जरुरत पड़ेगी। लंबे समय से लंबित पड़े घरेलु कार्य फिल से शुरु हो सकते हैं।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर मौन रहें।
अंक 06- सरकारी महकमे में लंबे समय से लंबित पड़े काम को सुलझने में मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों को समय से पुरा न होने की वजह से भाग्य की प्रबलता पर आशंकित हो सकते हैं।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में 5 प्रकार के फल चढ़ाएं।
अंक 07- घरेलु धन संपत्ति के विवाद में ह्रदय परिवर्तन के कारण अचानक से अपने पक्ष में फैसला हो सकता है। नई व्यवस्था में अपने कनिष्ठों से तालमेल बिठाने में कामयाब रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- भगवान को अर्पित करने के पश्चात भोजन ग्रहण करें।
अंक 08- कार्यक्षेत्र में आए अवरोध से विचलित होने के बजाय धीरज रखते हुए निराकरण के उपाय करना होंगे। कार्य को सम्मानजनक गति देने के लिए लघु यात्राएं करना पड़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों को भुनी हुई ज्वार खिलाएं।
अंक 09- आर्थिक मामलों में प्रगति के लिए दूसरों पर भरोसा करने के बजाय खुद को प्रयत्न करना होगा। अतिरिक्त कोशिश करने से करियर में पहले से बेहतर अवसर मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- हनुमानजी के पैरों में थोड़ा सा सिंदूर लगाएं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PEdjWx
via
No comments