अंकज्योतिष 28 अप्रैल 2019: आज स्वास्थ्य संबंधी सभी परेशानियां दूर होंगी
ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01 - भौतिकवादी जगत में विलासिता से जीने की प्रचुर इच्छा रहेगी। अपने द्वारा किये गए व्यापक प्रयास से सेहत में सुधार रहेगा। शुरुआत में संबंधों में मधुरता बरकरार रहेगी।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल उगते सूर्य को अघ्र्य दें।
अंक 02- आध्यात्मिक गतिविधियों में कमी के कारण शुरुआती दिनों में बेचैनी भरा माहौल रहेगा। पुराने ऋणों को न चुका पाने के कारण बड़े विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- स्वयं के पुराने वस्त्र का त्याग करें।
अंक 03- कृषि कार्य में तेजी का रूख रहेगा। कार्यक्षेत्र में हवा के रुख के साथ भुमिका को तय करने की जरुरत है। कामकाज में समय पर ऋण की व्यवस्था न होने से चिंता बढ़ेगी।
अनुकूलता के लिए- राधाकृष्ण के दर्शन न करें।
अंक 04- युवाओं के लिए दिन शुभ रहेगा। खाने-पिने में नियमित रहने का प्रयत्न करते हुए उदर संबंधी रोगों से बचें। लाभांष में कमी आने से महत्वकांक्षा करने के प्रयास करने होंगे।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों का कलरव सुनकर भोजन ग्रहण करें।
अंक 05- बेबाकी के चलते पदौन्नती व अधिकरों में कटौती के योग बनते हैं। अतिरिक्त कामकाज में पत्नी के पूर्ण सहयोग से मन में बेफिक्री रहेगी। आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
अनुकूलता के लिए- नीले रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।
अंक 06- नई जगह पर निवेश करने के अवसरों को अपने हाथों से जाने न दें। नये संबंधों में पुनः समीक्षा की जरुरत पड़ सकती है। दैनिक कार्य सुचारू रुप से चलने लगेंगे।
अनुकूलता के लिए- हनुमान चालिसा का विधिवत पाठ करें।
अंक 07- स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी। पारिवारिक व्यवसाय में आलस्य के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। नये व्यक्ति से परस्पर मेलजोल का व्यवसायिक लाभ नहीं ले पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- घर में कुलदेवी के नाम धुप दें।
अंक 08- सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ रही व्यस्तता को कुछ दिनों के लिए विराम देना होगा। भौतिक जीवनशैली से उबकर कुछ समय के लिए वैराग्य की भावनाएं पैदा होगी।
अनुकूलता के लिए- रूपयों के लेनदेन से बचकर रहें।
अंक 09- मनोरंजन के भरपुर अवसर आऐंगे पैसा भी भरपूर खर्च होगा। धर्म के बनाए संबंधों में खटास आ सकती है। काम जल्द निपटाने के चक्कर में गुणवत्ता कायम नहीं रख पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- लाल रंग के अनाज का दान करें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PwGdrs
via
No comments