29वां नाट्य इफ्तेखार नाट्य समारोह 22 अप्रेल से - Web India Live

Breaking News

29वां नाट्य इफ्तेखार नाट्य समारोह 22 अप्रेल से

भोपाल। 29वां इफ्तेखार स्मृति राष्ट्रीय नाट्य एवं सम्मान समारोह का आयोजन 22 से 27 अप्रेल तक रवींद्र भवन में किया जाएगा। खेल और रंगमच के अनूठे मेल से नए दर्शक वर्ग को तैयार करने वाला यह प्रतिष्ठा आयोजन इफ्तेखार क्रिकेट अकादमी द्वारा संस्कृति संचानालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी अकादमी के सचिव हमीदुल्ला खां मामू ने दी। छह दिवसीय इस आयोजम में शिक्षाविद और साहित्यकार संतोष चौबे लिखित दो नाटकों के अलावा ख्यात रंग निर्देशक सलीम आरिफ मुंबई औश्र सईद अलाम नई दिल्ली के नाटकों का मंचन होगा।

हर दिन समारोह के पहले पूर्व रंग कार्यक्रम में रंग संगीत की प्रस्तुतियां होंगी, जिन्हें विहान ग्रुप के कलाकार और राजीव सिंह तथा उनके साथ पेश करेंगे। इसके तहत रंगकर्मी ब.व. कारंत, हबीब तनवीर और अलखनंदन द्वारा निर्देशित नाटकों के संगीत की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। पहले दिन 22 अप्रेल को गुड़म्बा जिंदगी की तरह खट्टा मीठा नाटक मंचित होगा, जावेद सिद्दकी द्वारा लिखित इस नाटका का निर्देशन मुंबई के सलीम आरिफ करेंगे। 23 अप्रेल संतोष चौबे लिखित और अशोक बुलानी निर्देशित नाटक रेस्तरां में एक दोपहर का मंचन होगा।

24 को इम्तियाज अली ताज द्वारा लिखित और सईद आलम निर्देशन नाटक चचा छक्कन मंचित होगा। 25 को जुग्नू की जूलियट खेला जाएगा, जिसका लेखन बिशना चौहान और वसीम खान ने किया है इसका निर्देशन वसीम खान करेंगे। जबकि 26 को रूदाली नाटक मंचित होगा, जिसे महाश्वेता देवी ने लिखा है इसका निर्देशन केजी त्रिवेदी करेंगे। 27 अप्रेल को जलतरंग नाटक होगा, संतोष चौबे द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन अशोक मिश्रा करेंगे। वहीं, 25 अप्रेल को भारतीय रंगमंच में संगीत का महत्व विषय पर रंग संवाद का आयोजन किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FHUP2B
via

No comments