भीषण गर्मी से लोग परेशान, तीसरे दिन भी पारा 40 के करीब - Web India Live

Breaking News

भीषण गर्मी से लोग परेशान, तीसरे दिन भी पारा 40 के करीब

भोपाल. दो दिन से 40 के पार चल रहे राजधानी के अधिकतम तापमान में रविवार को एक डिग्री की गिरावट आई। ऐसा उत्तर-पश्चिम मप्र में बने हवा के चक्रवात के कारण संभव हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन यह 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा। दिन के तापमान में भले ही गिरावट आ गई हो, लेकिन रात में बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को न्यूनतम 24 डिग्री के करीब पहुंच गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पीके शाह के अनुसार तापमान में यह कमी प्रदेश के विभिन्न जिलों में दर्ज की गई। लू प्रभावित क्षेत्रों की संख्या 17 से घटकर 11 रह गई है। राजधानी में भी लू की चेतावनी मौसम विभाग ने वापस ले ली है। हालांकि रविवार को दिन में गर्म हवाओं के चलते लू जैसे हालात ही रहे।

नमी का प्रवाह

चक्रवात के साथ पूर्वी उप्र से लेकर पूर्वी मप्र तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके चलते नमी का प्रवाह राजधानी में हो सकता है। दर्ज आंकड़ों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक था। न्यूनतम 23.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। शनिवार की तुलना में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

दिनभर के तापमान का उतार-चढ़ाव
सुबह
05.30 बजे 24.6
तापमान
08.30 बजे 29.4
दोपहर
11.30 बजे 36.8
03.00 बजे 39.6
शाम
05.30 बजे 37.6



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TNw6iu
via

No comments