धनु राशि के 3 ग्रह चमकाने वाले हैं इन राशियों की किस्मत, सरकारी नौकरी के बन रहे योग - Web India Live

Breaking News

धनु राशि के 3 ग्रह चमकाने वाले हैं इन राशियों की किस्मत, सरकारी नौकरी के बन रहे योग

भोपाल। 11 अप्रैल दिन गुरुवार को कुछ राशियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है तो कुछ राशियों के लिए मुसीबतों भरा हो सकता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन धनु राशि में शनि, केतु और बृहस्पति हैं। इनके ठीक सामने मिथुन राशि में चंद्रमा और राहु हैं। जिसके कारण मेष, वृष, मिथुन, कर्क, तुला राशि की मुसीबत बढ़ सकती है लेकिन इन राशियों को छोड़कर सिंह, कन्या, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। जानिए कैसा रहेगा इन राशियों का दिन.....

pandit ji

कन्या राशि

इस राशि के लोग अपनी बुद्धिमानी से खूब पैसा कमाते हैं। जो लोग व्यापार करते हैं या उद्योग-धंधों से जुड़े हुए होते हैं उनको अपने क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। जिस कार्य में संघर्ष करना पड़ रहा था वह अब सफल होगा और लाभ भी दिलाएगा। नौकरीपेशा लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा और उसमें कामयाबी मिलेगी। सभी कार्यों के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा और अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

pandit ji

धनु राशि

यदि आप काफी लंबे समय से कानूनी दाव-पेंच के मामलों में फंसे हुए हैं तो इस परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। आने वाला समय इस राशि के लोगों के लिए काफी सुख और समृधि से संपन्न होगा। अपने आप को आलस से दूर रखें तो शुभ होगा। आपकी कुंडली में सरकारी नौकरी के योग भी बन रहे हैं।

pandit ji

कुंभ राशि

सिंह, कन्या, धनु और कुंभ राशि वाले लोग राशि के जातकों को कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी। मान सम्मान बढ़ेगा। आपको शुभ समाचार भी मिल सकते है। इस राशि के जातकों पर कुबेर महाराज अत्यधिक प्रसन्न रहने वाले हैं। जीवन के सभी क्षेत्रों में अत्यधिक सफलता मिलने वाली है। कुबेर महाराज के प्रभाव के कारण इस राशि के जातकों का भाग्य भी अधिक साथ देगा। ऐसे सभी कार्य सफल होंगे जो पहले नहीं हुए थे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जो भी जातक रोजगार ढूंढ रहे हैं, उन्हें महीने के मध्य में रोजगार मिलने में आसानी होगी। आर्थिक मामलों के लिए यह महीना उत्तम फलदायी है बस आपको थोड़े प्रयास करने की जरूरत होगी। धन का प्रवाह पूरे महीने बना रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में ही आपको कई लव पार्टनर मिल सकता है। हालांकि सिंह राशि के जातकों की रिलेशनशिप के प्रति कमिटमेंट में कमी आएगी. जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GgKDzO
via

No comments