खाने के तुरंत बाद भूलकर भी ना करें ये 4 गलतियां, पाचन तंत्र हो जाएगा खराब - Web India Live

Breaking News

खाने के तुरंत बाद भूलकर भी ना करें ये 4 गलतियां, पाचन तंत्र हो जाएगा खराब

भोपालः कई लोग खुद की सेहत के लेकर काफी सजग होते हैं, इसके पीछे उनकी चाहत होती है कि, वो हमेशा सेहतमंद रहे। उन्हें जीवन में कभी भी किसी बीमारी की पीड़ा का सामना ना करना पड़े। इसके चलते वो अपनी सेहत का काफी ध्यान भी रखते हैं। लेकिन, कई लोग अंजाने में अपने रोजाना के जीवन में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनके कारण उनकी सेहत को लेकर सजगता व्यर्थ हो जाती है। ये बात तो सभी जानते हैं कि, हमारे शरीर को लगने वाली 90 फीसदी बीमारियां हमारे पेट से जुड़ी होती हैं। यानी खान-पान में की गई गलतियां। हालांकि, अकसर हम खाने के बाद कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं। सेहतमंद रहने के लिए जितना जरूरी पौष्टिक खाना खाना होता है उतना ही आवश्यक उसका पचाना भी होता है। खाना पचने पर ही शरीर को पौष्टिक त्वत मिलते हैं। सिर्फ खाना ही हमें स्वस्थ नहीं रखता, इसके बाद भी कुछ बातों का ध्यान रखा बहुत जरूरी होता है। इसलिए, आज हम आपको आपकी ही कुछ एेसी आदतों के बारे में बताएंगे, जिनकी अनदेखी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप भी ये गलतियां करते हैं, तो आज ही इससे सतर्क हो जाएं, ताकि आप लंबे समय तक खुद को स्वस्थ और तंदुरुस्त रख सकें।

जानिए खाने के तुरंत बाद क्या करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है...

1-धूम्रपान से बचें

ये बात तो सभी को पता है कि, धुम्रपान सेहत के लिए हानिकारक होता है, इससे कर्क रोग हो सकता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि खाना खाने के बाद धूम्रपान से गैस्ट्रिक और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इससे धीरे धीरे आपका पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, जो किसी भी बड़ी बीमारी को न्योता देने के लिए पर्याप्त है।

2-फल के सेवन से बचें

खाना खाने के बाद फल का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, खासकर पानीयुक्त फल। ज्यादातर फलों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और मेडिकल सांसइस के मुताबिक खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि, ये खाने को पचाने वाले एसिड का असर कम कर देता है, जिससे खाना पच नहीं पाता और धीरे धीरे व्यक्ति को अपच की समस्या होने लगती है।

3-चाय की आदत छोड़ दें

अकसर लोग खाना खाने के बाद चाय पीना पसंद करते हैं। इसके पीछे उनकी सोच ये होती है कि, चाय की गर्मी से गले में मौजूद तेल व गरिष्ठता खत्म होती है, पर असल में ऐसा नहीं है। चाय में निकोटिन होता है, जो खाने के तेजी से काम कर रहे पाचन तंत्र को कमजोर करती है। चाय की पत्तियों में मौजूद निकोटिन पेनक्रियाज को कमजोर करता है, जो खाना पचाने में इस्तेमाल होने वाला इंसुलिन (एसिड) नहीं बना पाता। इससे खाने में मोजूद अनावश्यक ग्लूकोज खत्म नहीं हो पाता। ऐसे में व्यक्ति को डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग जैसी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

4-नहाएं नहीं

बड़े बजुर्गों को आप ने अक्सर कहते सुना होगा कि खाना खाने के बाद नहाएं नहीं। क्योंकि, नहाने के बाद शरीर के तापमान संतुलित रखने के लिए खून का प्रवाह तेज हो जाता है। वहीं, खाना पचाने में इस्तेमाल होने वाली शक्ति कम हो जाती है, जो धीरे धीरे कमजोर हो जाती है, जिससे अपच की समस्या होने लगती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PuBnuA
via

No comments