एमपी की छह सीटों के लिए आज से नामांकन, भाजपा 5 तो कांग्रेस 2 सीटों पर ही तय कर पाई है उम्मीदवार - Web India Live

Breaking News

एमपी की छह सीटों के लिए आज से नामांकन, भाजपा 5 तो कांग्रेस 2 सीटों पर ही तय कर पाई है उम्मीदवार

भोपाल. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। प्रत्याशी आज से नामांकन कर सकेंगे। चौथे चरण के लिए 9 अप्रैल तक उम्मीदवार अपना पर्चा दाखिल कर सकेंगे। चौथे चरण में मध्यप्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। जिन छह लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है उनमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा शामिल है। कांग्रेस ने प्रदेश में अभी तक 9 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है तो भाजपा ने 18 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने पहले चरण के लिए अभी तक दो उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। जबकि भाजपा को केवल छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित करना है।


ये है नामांकन की प्रक्रिया
चौथे चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू होगी और नामांकन पत्र 9 अप्रैल तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र की जांच 10 अप्रैल को होगी। वहीं, 12 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है। इस चरण में 29 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। लोकसभा चुनाव के सात चरणों में यही एकमात्र चरण है, जिसमें अप्रैल में ही नामांकन व मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

 

शहडोल के नामांकन अनूपपुर
अधिसूचना जारी होते ही नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। शहडोल संसदीय क्षेत्र के नामांकन अनूपपुर में जमा होंगे। इस चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर अनूपपुर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी को नियुक्त कि या गया है। सीधी, बालाघाट, जबलपुर, मंडला में जिला मुख्यालय में ही नामांकन जमा किए जाएंगे।

 

किस सीट से कौन है उम्मीदवार

संसदीय सीट भाजपा का उम्मीदवार कौन कांग्रेस का उम्मीदवार कौन 2014 में कौन जीता था
सीधी रीति पाठक अभी तय नहीं भाजपा
बालाघाट ढालसिंह बिसेन मधु भगत भाजपा
जबलपुर राकेश सिंह अभी तय नहीं भाजपा
शहड़ोल हिमाद्री सिंह प्रमिला सिंह भाजपा
छिंदवाड़ा अभी तय नहीं अभी तय नहीं कांग्रेस
मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते अभी तय नहीं भाजपा

भाजपा ने पहली सूची में काटे थे पांच सांसदों के टिकट
भाजपा ने पहली सूची में अपने पांच मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए थे। भाजपा अब तक 18 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। जबकि कांग्रेस ने केवल 9 उम्मीदवार घोषित किए हैं। कई ऐसी सीटें हैं जहां दोनों ही पार्टी के उम्मीदवार तय हो गए हैं। जबकि कई सीटों पर दोनों दलों का मंथन चल रहा है।

हॉट सीटों पर मंथन
भोपाल लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर भाजपा ने अभी तक अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है जबकि कांग्रेस ने यहां से दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल प्रदेश की हॉट सीटों को लेकर मंथन कर रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक इंदौर, ग्वालियर, विदिशा जैसी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है। बताया जा रहा है कि इन सीटों पर उम्मीदवारों का पेंच फंसा हुआ है। भाजपा इंदौर लोकसभा सीट से लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के नाम को लेकर मंथन कर रही है। माना जा रहा है कि 75 साल से अधिक उम्र होने के कारण उनका टिकट कट सकता है।

वो सीटें जहां कांग्रेस 15 सालों से नहीं जीत पाई

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल, इंदौर, विदिशा, मुरैना, भिंड, सागर, टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, जबलपुर, बालाघाट, बैतूल और रीवा लोकसभा सीटें शामिल हैं। हालांकि रीवा में भाजपा ने भी लगातार जीत दर्ज नहीं की है। 2009 के लोकसभा चुनाव में यहां से बहुजन समाज पार्टी के देवराज पटेल ने जीत दर्ज की थी भाजपा यहां भले ही लगातार चुनाव नहीं जीती हो पर कांग्रेस के जीत का खाता यहां 15 सालों से ज्यादा के समय पर नहीं खुला है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2uE3z4L
via

No comments