एंग्री यंगमैन की 50 सालों की बॉलीवुड जर्नी को पेंटिंग में कर रहे कैद - Web India Live

Breaking News

एंग्री यंगमैन की 50 सालों की बॉलीवुड जर्नी को पेंटिंग में कर रहे कैद

भोपाल। शहर के ख्यात आर्टिस्ट राज सैनी एंग्रीयंग मैन अमिताभ बच्चन की बॉलीवुड यात्रा को अपनी कला के माध्यम से उनके फैन्स के बीच ले जाएंगे। अमिताभ ने अपना फिल्म समफर 1969 में फिल्म सात हिन्दुस्तानी से शुरू किया। उन्हें बॉलीवुड में 50 साल पूरे हो चुके हैं। सैनी उनकी यादगार चुनिंदा फिल्मों पर 30 पेंटिंग्स बना रहे हैं। वे पिछले 6 माह से इसकी तैयारी कर रहे हैं। अब तक वे 15 पेंटिंग्स तैयार कर चुके हैं।

 

सैनी का कहना है कि मैंने सात हिन्दुस्तानी, शोले, सरकार, जंजीर, सूर्यवंशम, डॉन, बरसात की रात, काला पत्थर जैसी फिल्मों के उनके यादगार शॉट्स पर पेंटिंग तैयार कर चुके हैं। अब वे बदला मूवी की फिल्म तैयार कर रहे हैं। मैंने कैरेक्टर फाइनकल करने से पहले करीब दो माह तक उनकी फिल्में देखने के साथ ही उसका लिट्रैचर पढ़ा। डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से जुड़े लोगों से बात कर 200 फिल्मों से खास मूवमेंट को फाइनल किया। मैं इस एग्जीबिशन को मुंबई में अक्टूबर में अमिताभ के जन्मदिन के आसपास लगाऊंगा। इसका उद्घाटन अमिताभ से ही कराने की प्लानिंग है। इसकी तैयारी भी चल रही है।

सबसे छोटी पेंटिंग के रिकॉर्ड की दावेदारी

सैनी का कहना है कि फिल्म शराबी और जंजीर के समय फैन्स उनकी पेंटिंग बनवाने आते थे। तभी से मैं अमिताभ की पेटिंग बना रहा हूं। मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक ही कैरेक्टर की 1000 स्क्वेयर फीट की पेंटिंग भी बनाई है। वहीं, सबसे छोटी पेंटिंग 8 एमएम की बनाई है। विश्व रिकॉर्ड 2.5 सेंटीमीटर पेंटिंग का है। विश्व रिकॉर्ड के लिए मैंने गिनिज बुक और लिम्का बुक में दावेदारी भी की है।

कैनवॉस ऑन आइल कलर पर बनाई पेटिंग

सैनी के अनुसार सभी पेंटिंग्स कैनवॉस ऑन आइल कलर पर तैयार की जा रही है। पेंटिंग्स 30 बाय 24 इंच साइज की रहेगी। सैनी ने हरिवंश राय, अमिताभ और अभिषेक यानी बच्चन परिवार की तीन पीढिय़ों की पेंटिंग तैयार की थी। जिसे वे पिछले साल 23 दिसंबर को मुंबई में एक प्रोग्राम बच्चन परिवार को भेंट कर चुके हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Uk3j9D
via

No comments