ये 5 बातें जरूर मानें, घर में कभी नहीं आएगी बीमारी और कंगाली, नसीब देगा साथ
भोपाल। हर इंसान अपने जीवन में खुश रहना चाहता है और वो खुश रहने के लिए हर वो उपाय करता है जो जरूरी होते है। खुश रहने के लिए व्यक्ति का घर बहुत मायने रखता है। ऐसे में घर की साफ-सफाई के साथ-साथ वास्तु का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। वास्तु के अनुसार, घर में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं, हर किसी को इस बारे में पता होने चाहिए। कई बार घर में जाने-अनजाने में रखी गई वस्तु भी गरीबी, नकारात्मक ऊर्जा या घर की अशांति का कारण बन जाती है। आज आपको शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताएंगे कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे घर में रखने से अशांति, नेगेटिव एनर्जी का वास होता है। इन चीजों को भूलकर भी न करें...
- आपके घर का मुख्य दरवाजा सड़के के मुताबिक एक लेवल या ऊंचा होना चाहिए। ऐसा न होने पर आपको कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इससे घर में प्रॉब्लम आती रहती है। साथ ही मुख्य द्वार के पास पानी से भरी बाल्टी भरकर रखते हैं तो इसको अशुभ माना जाता है। कभी बी घर के मेन गेट के पास पानी से भरा बर्तन नहीं रखना चाहिए। पानी उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ रहता है।
- घर के आस-पास प्रकृति का होना अच्छा है लेकिन घर के पास बड़े और मोटे पेड़ न लगाएं। वास्तु के अनुसार, बड़े और मोटे पेड़ घर में पॉजिटिव वाइब्स और ताजी हवा को आने से रोकते हैं। कभी एक लाइन में तीन दरवाजे न बनवाएं। इससे घर में नैगिटिव एनर्जी तो आती ही है साथ ही इससे परिवार की सेहत पर बुरा असर भी पड़ता है।
- कभी भी गेट के पीछे कैलेंडर नहीं लटकाना चाहिए। इसकी वजह से वास्तु के दोष बढ़ते हैं। कैलेंडर घर में किसी दीवार पर लगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार पूजा घर को ऐसी जगहें बनवाएं जहां से उसकी दिवारें बाथरूम या शौचालय को न छूएं। इसके अलावा पूजा घर को सीढ़ियों को नीचे बनवाना भी वास्तु के हिसाब से गलत माना जाता है।
- बेडरूम में जूठे बर्तन न रखें। अगर बेडरूम में खाना खाते हैं तो खाने के तुरंत बाद बर्तन कमरे से हटा देना चाहिए। इस बात का ध्यान न रखने पर पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।
- ताजमहल का चित्र, डूबती हुई नाव, जहाज, फव्वारे, जंगली जानवरों के चित्र और कांटेदार पौधों के चित्र घर में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। घर में खराब और रुकी हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए। ऐसी घड़ी घर में रखने से पारिवारिक सदस्यों का भाग्य भी रुक जाता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IiVjQw
via
No comments