गर्मियों में रोजाना खाएं सिर्फ एक इलायची, सेहत में होंगे ऐसे 5 बदलाव रह जाएंगे हैरान - Web India Live

Breaking News

गर्मियों में रोजाना खाएं सिर्फ एक इलायची, सेहत में होंगे ऐसे 5 बदलाव रह जाएंगे हैरान

भोपालः आमतौर पर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए गरम मसालों के साथ इस्तेमाल की जाने वाली इलायची हर घर के किचन में आसानी मिल जाती है। अकसर लोग चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, चीजों का स्वाद बढ़ाने के अलावा ये सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है। वैसे तो इसका सेवन किसी भी सीजन में किया जा सकता है, लेकिन इसकी तासीर ठंडी होने के कारण इसे गर्मियों में खाना ज्यादा लाभकारी है। आज हम आपको इलायची खाने से जुड़े कुछ स्वास्थय लाभों के बारे में बताएंगे, क्योंकि इसकेसेवन से कई हैल्थ प्रॉब्लम्स चुटकियों में ठीक हो सकती है।

1-मुंह की बदबू भगाए

अकसर, सुबह उठकर ब्रश करने के बावजूद भी कुछ लोगों के मुंह से बदबू पूरी तरह खत्म नहीं होती। एेसे में आप सिर्फ 1 इलायची अपने मुंह में डाल लें। इसको खाने से सांसो की दुर्गंध दूर हो जाएगी। यानी इलायची एक बढ़िया माउथफ्रेशनर होती है।

2-वैवाहिक जीवन बनाए खुशहाल

इलायची में पाए जाने वाले गुणों के कारण व्यक्ति का वैवाहिक जीवन भी खुशहाल और बेहतर बनाने का काम करती है। इसका नियमित सेवन शरीर की अनावश्यक गर्मी दूर करता है, जिसके कारण कम समय की समस्या दूर होती है। साथ ही, ये शारिरिक को दूर करने में भी बेहद कारगर है।

3-पाचन तंत्र मजबूत बनाए

बिगड़ते खानपान के चलते आजकल अकसर लोगों को पाचन तंत्र कमजोर रहने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ये बात भी सभी को पता है कि, नव्वे फीसदी बीमारियों का केन्द्र पेट की समस्याओं से जुड़ा होता है। एेसे में स्वस्थ रहने के लिए इलायची का सेवन करें। इलायची में पाए जाने वाले गुण पेट की गर्मी दूर करता है, जिससे पाचन शक्ति बढ़ती है।

4-गले की खराश दूर करे

गले में खराश होने पर गर्म पानी के साथ 1 हरी इलायची,1 छोटा टुकड़ा अदरक,1 लौंग और 3-4 तुलसी के पत्ते एक साथ खाएं। एेसा करने से आपके गले की खराश दूर होगी।

5-मुंह के छालों से मिलेगी राहत

मुंह में बार-बार छाले होने से परेशान हैं तो बड़ी इलायची के दानों को बारीक पीसकर इसमें मिश्री का पाउडर डालकर छालों पर लगाएं। एक-दो बार ही इस प्रक्रिया को करने से आपको आराम नज़र आने लगेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Lgjfqa
via

No comments