साध्वी के 'मुंह काला' करने पर 5 लाख रुपये का इनाम देने की बात करने वाला भीम आर्मी चीफ गिरफ्तार - Web India Live

Breaking News

साध्वी के 'मुंह काला' करने पर 5 लाख रुपये का इनाम देने की बात करने वाला भीम आर्मी चीफ गिरफ्तार

भोपाल. साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ इनाम की घोषणा करने वाले महाराष्ट्र भीम आर्मी के चीफ अशोक कांबले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांबले ने साध्वी की उम्मीदवारी के बाद ऐलान किया था कि जो भी भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का मुंह काला करेगा, उसे पांच लाख रुपये का इनाम दूंगा।

 

मुंबई पुलिस ने पार्टी के साथ अन्य कार्यकर्ताओं को भी इस मामले से संबंध रखने के चलते हिरासत में लिया है। दरअसल, अशोक कांबले ने साध्वी के द्वारा शहीद हेमंत करकरे पर दिए गए बयान के बाद यह ऐलान किया था। प्रज्ञा की इस बयान की कड़ी आलोचना हुई थी। उसके बाद महाराष्ट्र भीम आर्मी का प्रमुख अशोक कांबले ने इस तरह का बयान दिया था। कांबले ने कहा था कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को गावबंदी एवं कालिख पोतनेवालों को महाराष्ट्र भीम आर्मी देगी पांच लाख और देशभक्त पुरस्कार।

 

गौरतलब है कि साध्वी 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस की आरोपी भी हैं। ठाकुर ने 19 अप्रैल को हुई एक रैली में दावा किया था कि हेमंत करकरे को पाकिस्तानी आतंकियों ने मुंबई हमलों के दौरान इसलिए मारा क्योंकि साध्वी ने उन्हें श्राप दिया था।

 

ठाकुर ने उस वक्त कहा था कि मैंने हेमंत करकरे को बुलाया और कहा था कि अगर मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है, तो मुझे जाने दो। इस पर उन्होंने कहा थआ कि वह सबूत लाएंगे और मुझे नहीं छोड़ेंगे, तभी मैंने उनसे कहा था कि मैं उन्हें बर्बाद कर दूंगी। बाद में इस बयान की किरकिरी हुई तो साध्वी ने माफी मांग ली।

भोपाल सीट से चुनाव लड़ रही साध्वी का मुकाबला यहां कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से है। इस सीट पर 12 मई को वोटिंग होनी है। साध्वी टिकट मिलने के बाद से ही सुर्खियों में हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2XRia9v
via

No comments