तेजी से वजन कम करती है मलाई, सिर्फ दो चम्मच खाने से होंगे 5 बड़े फायदे - Web India Live

Breaking News

तेजी से वजन कम करती है मलाई, सिर्फ दो चम्मच खाने से होंगे 5 बड़े फायदे

भोपालः अकसर लोगों का ये मानना होता है कि, मलाई में फेट होता है, इसलिए उसका सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। लेकिन हमारी ये धारणा सौ फीसदी सही नहीं है। मलाई खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। खासतौर पर हमारी सोच से उलट इसका सेवन हमारा फेट बढ़ाता नहीं घटाता है। इसके पीछे मेडिकल सांइस का तर्क ये है कि, मलाई में प्रोटीन और गुड फैट भरपूर मात्रा में होता है, जो वजन बढ़ाता नहीं है बल्कि घटाने में मददगार है। आइए जानते हैं कि मलाई का सेवन वजन घटाने के साथ साथ किन चीजों में लाभकारी हो सकता है।

1-दिल रखे स्वस्थ

मलाई में गुड फैट और गुड केलेस्‍ट्रॉल पाया जाता है। जो दिल से संबंधित सभी बीमारियों के इलाज में कारगर होती है। हालांकि, ये बात बिल्कुल सही है कि, मलाई का अधिक सेवन इसके विपरीत हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए इसे रोजाना एक से दो चम्मच खाने में ही फायदा होगा। मलाई का सेवन सुबह के समय करना ज्यादा लाभकारी होगा। नाश्ते में ये काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। रोजाना 2 चम्‍मच मलाई का सेवन सुबह करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसी तरह, रात को सोने से पहले इसका सेवन काफी हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि, मलाई में मौजूद प्रोटीन रात में पचाना मुशिकल होता है। क्‍योंकि, रात में बॉडी ज्‍यादा एक्टिव नहीं होती।

2-आंतों की मालिश करती है मलाई

मलाई में लैक्टिक फर्मेन्टेशन प्रोबायोटिक पाया जाता है, जो आंतों की ग्रीसिंग करके उन्हें स्वस्थ बनाती है। इतना ही नहीं, मलाई का सेवन बॉडी को डिटॉक्स भी करता है। रोजाना 2 चम्मच मलाई खाने से घुटनों के दर्द की समस्या भी दूर हो जाती है। हालांकि, किडनी की समस्‍या से पीड़ित व्यक्ति मलाई का सेवन करने से बचे। क्‍योंकि, मलाई के सेवन से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ता है।

4-वजन घटाएं

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, रोजाना सिर्फ 2 चम्मच मलाई खाने से वजन कम होता है। वर्कआउट करने वाले लोग इसका एक चम्मच वर्कआउट से पहले और एक चम्मच वर्कआउट के बाद मलाई का सेवन करते हैं, तो ये तेजी से आपका वजन घटाने में मदद करेगी। साथ ही, वर्कआउट करने से आपके शरीर से जो बेड प्रोटीन लॉस होगा, मलाई के सेवन से उसकी भरपाई गुड प्रोटीन से हो जाएगी।

5-इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत बनाए

मलाई में विटामिन ए और प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है, जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर होता है। इससे आप जल्दी बीमार नहीं होते और कई गंभीर बीमारियों से भी बचे रहते हैं। इसके अलावा मलाई खाने से शरीर का एनर्जी लेवल भी बढ़ जाता है और इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियां मजबूत करता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2V4Nl4t
via

No comments