ये चटपटा ड्रिंक गर्मियों में होता है बेहद हेल्दी, जानिए इसके 6 फायदे
भोपालः खट्टी इमली का नमा सुनते ही अकसर लोगों की जुबान पर पानी आ जाता है। आमतौर पर लड़कियां इसे खाना काफी पसंद करते हैं। वैसे तो इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाकर उसे चटपटा करने के लिए किया जाता है। लेकिन कुदरत द्वारा प्रदान किया गया ये खट्टा मीठा फल हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। खासतौर पर गर्मियों में इसके कई लाभ है। गर्मियों में कई लोग लू से बचने के लिए इमली का पानी यानी पना पीना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे शरीर में पानी का स्तर लंबे समय तक बना रहता है, जिससे गर्मी के कारण होने वाली समस्या से बचा जा सकता है। गर्मी में इसके पानी का नियमित सेवन करने से मौसमी संक्रमण से बचा ज सकता है। आइए जानते है इसके फायदे।
-लू से बचाए
गर्मी के दिनों में इमली का पना या शर्बत पीने से शरीर में पानी की पूर्ती होती है, जिससे आप लू की चपेट में आने से भी बच जाते हैं। इसमें मौजूद कूलिंग एजेंट मौसमी संक्रमण से भी बचाता है।
-त्वचा के लिए फायदेमंद
इमली के रस में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सिडेंट गुण त्वचा को एडिमा और जलन से बचाए रखते हैं, जिससे पसीना आने पर घमोरियां या स्किन से संबंधित समस्याओं का खतरा भी काफी कम हो जाता है। इसके नियमित सेवन से चेहरे से मुंहासे और चिकनपॉक्स के धब्बे भी मिट जाते हैं।
-इम्यूनिटी बढ़ाए
इमली में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही ठंड, कफ और फ्लू जैसी मौसमी बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
-कैंसर के खतरा घटाए
इमली में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इसके सेवन से कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।
-डायबिटीज में राहत
इमली के पल्प से निकलने वाले रस में कार्ब्स-ब्लॉकिंग गुण पाए जाते हैं, जो आपके शरीर में बढ़ते कार्बोहाइड्रेट को कम करते हैं। इसके सेवन से मधुमेह रोगियों के रक्त शर्करा का स्तर कम होता है। इमली का रस मधुमेह और रक्त-शर्करा के स्तर को पुराने समय से कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता आ रहा है।
-दिल को स्वस्थ बनाए
इमली के सेवन से हृदय संबंधित रोगों से भी निजात पाई जा सकती है। इमली के रस में कोलेस्ट्रॉल की ऑक्सीकरण प्रक्रिया को रोकने की शक्ति होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को आपकी धमनियों में चिपकने से रोकता है। इसके सेवन से कोरोनरी हृदय रोग और उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर का खतरा घटता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Vska7e
via
No comments