महंगा सोना नहीं खरीद सकते, तो अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं यह चीज़, नहीं होगी धन की कमी - Web India Live

Breaking News

महंगा सोना नहीं खरीद सकते, तो अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं यह चीज़, नहीं होगी धन की कमी

अक्षय तृतीया हिंदू धर्म के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी या फिर कोई भी नई वस्तु खरीदने के साथ साथ मांगलिक कार्य भी किए जाते हैं। पंडित रमाकांत मिश्रा बताते हैं की अक्षय तृतीया को आखा तीज भी कहा जाता है, इस शुभ दिन किसी शुभ कार्य को करने के लिए मूहूर्त देखने की जरुरत नहीं होती है। इस शुभ दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन और सौभाग्य में वृद्धि होती है और साथ ही माता आपको आरोग्य काया का वरदान भी देती हैं। अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहा जाता है इस दिन सोना या कोई भी कीमती वस्तु खरीदने से वह अक्षय यानी कभी ना खत्म होने वाला फल प्राप्त होता है। लेकिन इस दिन सोना खरीदना हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं हो पाता है। इसे लेकर पंडित जी ने विकल्प बताया है, तो आइए जानते हैं...

akshay tritiya 2019

अक्षय तृतीया के दिन खरीद सकते हैं ये चीज़

अक्षय तृतीया के दिन शुभ लग्नों के कारण सोना काफी मंहगा होता है और इस दिन सोना खरीदने का चलन है और इसे बहुत शुभ भी माना जाता है। लेकिन यदि आप सोना नहीं खरीद सकते तो आप लक्ष्मी की चरण पादुका लाकर उनकी रोजाना नियमित रुप से पूजा करें। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।

इन वस्‍तुओं का करें दान

इस दिन दान-पूण्य का भी अधिक महत्व माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन अपने पितरों और पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए आपको जल कलश, पंखा, छाता, सत्‍तू, ककड़ी, खरबूजा, शक्‍कर, घी आदि चीज़ों का दान ब्राह्मण को करना चाहिए।

akshay tritiya 2019

अक्षय तृतीया के दिन करें 11 कौड़ियों का उपाय

शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी को कौड़ियां बहुत प्रिय है। अचः इस दिन 11 कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधने से पूजा स्‍थान में रखने से देवी लक्ष्‍मी आकर्षित होती हैं।

हल्‍दी केसर से जरुर करें पूजा

अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्‍मीजी की केसर और हल्‍दी से पूजा जरुर करनी चाहिए। कहा जाता है की इस दिन मां लक्ष्‍मी को केसर, हल्‍दी लगाने से आर्थिक परेशानियां जल्द दूर होती हैं।

एकाक्षी नारियल करें स्थापित

अक्षय तृतीया के दिन पूजाघर में एकाक्षी नारियल स्‍थापित करने से हमेशा मां लक्ष्‍मी की कृपा रहती है। क्योंकि इस प्रकार के नारियल को पूजा में बहुत शुभ माना जाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GBRbrC
via

No comments