आइने में छिपे हैं कई राज, भूलकर भी इन बातों को न करें नजर अंदाज
भोपाल। क्या आप जानते हैं कि हमारे जीवन को केवल आसपास रहने वाले लोग ही नहीं वे चीजें भी प्रभावित करतीं है, जिनमें जीवन है ही नहीं। जी हां यदि हम ज्योतिष की बात करें तो ग्रह हमें अत्यधिक प्रभावित करते हैं, जो शायद सच भी है तभी तो दशाओं में परिवर्तन आते ही कई लोगों के जीवन में भी बदलाव आने लगता है।
ऐसे ही हमारे जीवन को हमारा घर, घर की दिशा, दरवाजों की स्थिति, घर पर मंदिर की छाया से लेकर दर्पण जिसे सामान्य भाषा में शीशा कहते हैं। वो तक प्रभावित करता है। लेकिन केवल ये ही वो चीजें नहीं हैं, जो हमें प्रभावित करतीं हैं, बल्कि ऐसे सैकड़ों हजारों चीजें हैं जो हमें कई तरहों से प्रभावित करती हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में कई बार हम ये पहचान ही नहीं पाते।
घर में रखी जाने वाली चीजों में से एक प्रमख चीज है शीशा यानि दर्पण या मिरर, क्या आप जानते हैं कि ये हमें काफी ज्यादा प्रभावित करता है, तभी तो कहा जाता है कि कभी भी शीशे में आपके बिस्तर का प्रतिबिम्ब न आए (ये आपने सुना भी होगा)...
इस संबंध में वास्तु की जानकार मीता लोहानी का कहना है कि दिन भर में न जाने आप कितनी बार खुद को देखने के लिए दर्पण का उपयोग करते होंगे।
घर को ओर सुंदर बनाने के लिए हो सकता है आप भी सुंदर फ्रेम में लगे हुए मिरर को घर की साज़-सज्जा के लिए लाए हों, लेकिन क्या आप जानते है कि इसकी उपयोगिता सिर्फ देखने और सजाने भर तक ही सीमित नहीं रह जाती है। इसका घर के वास्तु से गहरा संबंध है।
दुर्भाग्य ऐसे करें दूर...
घर की जिस दिशा में और जिस शेप का दर्पण लगा है, उसका भवन और वहां की आस-पास की ऊर्जा पर अपना ही प्रभाव पड़ता है।
इसलिए वास्तु में इसके सही इस्तेमाल पर ज़ोर दिया जाता है। क्योंकि सही दिशा में दर्पण लगाकर यदि वास्तुदोष का निवारण किया जा सकता है, तो वहीं इसके गलत दिशा में लगे होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा के स्तर में वृद्धि हो जाती है, जिसके कारण स्वास्थ्य और धन की हानि तक हो सकती है।
ये हैं दर्पण के लिए सबसे उप्युक्त स्थान...
वास्तु विज्ञान के अनुसार सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह पूर्व से पश्चिम की ओर और उत्तर से दक्षिण की ओर रहता है। इसलिए दर्पण को हमेशा पूर्व और उत्तर वाली दीवारों पर इस प्रकार लगाना चाहिए कि देखने वाले का मुख पूर्व या उत्तर में रहे। माना जाता है कि इन दिशाओं में दर्पण लगाने से जीवन में उन्नति और धन लाभ के अवसर बढ़ जाते हैं।
जबकि यह भी मान्यता है कि पश्चिम या दक्षिण दिशा की दीवारों पर लगे दर्पण, पूर्व और उत्तर से आ रही सकारात्मक ऊर्जाओं को रिफ्लेक्ट कर देते हैं।
दर्पण: भूलकर भी न लगाएं यहां...
शयन कक्ष में दर्पण भूलकर भी न लगाएं। माना जाता है कि बेडरूम में दर्पण लगाने से दांपत्य जीवन में विश्वास की कमी आती है। इसके साथ ही पति-पत्नी में आपसी मतभेद भी बढ़ता है।
यदि ड्रेसिंग टेबल रखना ज़रूरी ही हो तो इस तरह रखें कि सोने वालों का प्रतिबिम्ब उसमें दिखाई न दे, या फिर सोने से पहले इसे ढक दें। यह भी ध्यान रहे कि जहां दर्पण लगा हो उसमें नकारात्मक प्रभाव को बढ़ाने वाली वस्तुओं का प्रतिबिम्ब दिखाई न पड़े।
ये है उचित...
साफ़, स्पष्ट और वास्तविक छवि दिखाई देने वाला दर्पण ही काम में लें। माना जाता है कि नुकीला, चटका हुआ या धुंधला दिखाई देने वाले दर्पण के कारण अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकतीं हैं।
दर्पण जितने हल्के और बड़े होंगे, उनका प्रभाव उतना ही अच्छा होगा। शुभफलों में वृद्धि के लिए दीवार पर आयताकार, वर्गाकार या अष्टभुजाकार दर्पण लगाने का ही प्रयास करें।
माता लक्ष्मी की कृपा: ये होते हैं 5 शुभ संकेत...
वहीं आज के दौर में हर कोई ज्यादा से ज्यादा धन कमाना चाहता है, लेकिन कई बार तमाम कोशिशों के बावजूद सफलता हाथ नहीं लगती है। इस संबंध में पंडित सुनील शर्मा कहते हैं कि कई बार हमें मां लक्ष्मी इशारा करती हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में हम उसे समझ ही नहीं पाते, जिसके कारण हमारे हाथ से कई ऐसे मौके निकल जाते हैं, जो हमें काफी धन या वैभव दे सकते थे।
पंडित शर्मा के अनुसार हमारे धार्मिक शास्त्रों में शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। शुभ संकेत मिलने से व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इन संकेतों के बाद व्यक्ति के जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होने लगती है और सुख-सम्पन्नता आने लगती है। आइए जानते हैं कुछ शुभ संकेतों के बारें में...
ऐसे समझें शुभ संकेत...
: जब आपको अपने आसपास अचानक से हरी-भरी चीजें दिखाई देने लगे तो समझिए आपके ऊपर माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलने वाला है।
: सुबह-सुबह शंख की आवाज सुनाई देना भी आपके घर पर लक्ष्मी के आगमन का संकेत माना गया है। यदि आपके साथ ऐसा होता है तो समझिए जल्द ही आपके भाग्य खुलने वाले हैं।
: झाड़ू का दिखना शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे में अगर आपको सुबह-सुबह कोई झाडू लगाते दिख जाए तो समझिए आप जल्द अमीर बनने वाले हैं। क्योंकि झाड़ू और लक्ष्मी माता का गहरा संबंध होता है।
: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है ऐसे में अगर आपको अपने आसपास उल्लू दिखाई दे तो समझिए मां लक्ष्मी आपसे प्रभावित हैं और जल्द ही आप पर कृपा करने वाली हैं।
: इसके अलावा सुबह सुबह गन्ना दिखना बहुत शुभ माना जाता है। यदि आपको अचानक सुबह अपने आसपास गन्ना दिखाई दे रहा है तो ये साफ संकेत है कि आपके अच्छे दिन आने वाले हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IVH97v
via
No comments