भाजपा उम्मीदवार घोषित करने में कर रही देरी, अब भरपाई करना मुश्किल - रघुनंदन शर्मा - Web India Live

Breaking News

भाजपा उम्मीदवार घोषित करने में कर रही देरी, अब भरपाई करना मुश्किल - रघुनंदन शर्मा


भोपाल. भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह धुआंधार प्रचार में लगे हैं। भाजपा ने अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की। शुक्रवार को भाजपा सीनियर लीडर रघुनंदन शर्मा ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार घोषित करने में देरी कर रही है। दिग्विजय सिंह काफी आगे निकल गए है। अब भरपाई करना मुश्किल है। वहीं शिवराज के खिलाफ हुए प्रदर्शन पर रघुनंदन शर्मा ने कहा, कार्यकर्ताओ से संवाद नहीं होगा तो ऐसे ही हालात बनेंगे।
भाजपा में नाराजगी
भाजपा में सबसे ज्यादा नाराजगी टिकट कटने वाली सीटों पर है। बालाघाट व खरगोन में खुलकर विरोध भी हुआ है। सीधी में रीति पाठक का विरोध हो चुका है। खंडवा में नंदकुमार सिंह चौहान के सामने पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस की नाराजगी से पार पाने की चुनौती है।
सतना में गणेश सिंह व मुरैना में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने नाराजों को थामने की चुनौती है। सुमित्रा महाजन के चुनाव न लडऩे के बाद इंदौर में टिकट की रस्साकशी है। ऐसे में नाराज धड़ों को मनाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। पार्टी में बोधसिंह भगत, ज्ञान सिंह और केदार शुक्ला भी नाराज चल रहे हैं।

संघ और शिवराज सक्रिय
विधानसभा चुनाव के समय तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा ने रूठों को मनाने का जिम्मा संभाला था। अब शिवराज और तोमर इस मोर्चे पर सक्रिय हैं। तोमर चुनाव में उतर रहे हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह जबलपुर से चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए वे अपनी सीट पर उलझे हैं। भाजपा में रूठों को मनाने के लिए आरएसएस भी सक्रिय है। प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत और प्रदेश चुनाव प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह भी सक्रिय हैं।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2KsVLgU
via

No comments