रविवार के दिन बहते पानी में बहा दें इस धातु का टुकड़ा, फिर देखें चमत्कार - Web India Live

Breaking News

रविवार के दिन बहते पानी में बहा दें इस धातु का टुकड़ा, फिर देखें चमत्कार

रविवार का दिन सूर्यदेव की उपासना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य को भाग्य सरकारी नौकरी व शुभता का प्रतिक ग्रह माना जाता है। तो जिस किसी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति शुभ नहीं होती उस व्यक्ति को अपने जीवन में बहुत सी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। पंडित रमाकांत मिश्रा बताते हैं की जो जातक रविवार के दिन जन्म लेता है उसका भाग्य हमेशा उसके साथ होता है और उसे कभी अपने जीवन में धन की कमी नहीं होती है। क्योंकि सूर्य को भाग्य, सरकारी नौकरी व शुभता का प्रतिक ग्रह माना जाता है। लेकिन जिन जातकों की कुंडली में सूर्य शुभ स्थिति में नहीं होते उन जातकों को आर्थिक, सामाजिक व नौकरी में भी बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पंडित जी बताते हैं की रविवार को कुछ आसान उपायों को करके उनसे छुटकारा पाया जा सकता है....

surya upay on ravivar

रविवार के दिन करें ये उपाय

1. रविवार के दिन तांबे या अन्य सिक्के को बहते पानी में बहा दें, इससे धीरे-धीरे सूर्य की स्थिति सुधरने लगेगी।

2. यदि आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति शुभ नहीं है तो, सूर्य को उच्च करने के लिए बहते जल में गुड़ और चावन प्रवाहित करें।

3. रविवार के दिन हो सके तो चावल में दूध और गुड़ मिलाकर खाएं। वही इस दिन गेहूं और गुड़ को लाल कपड़े में बांधकर दान करना भी लाभदायक होता है।

surya upay on ravivar

कुंडली में दोष निवारण के लिए

- सुबह स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य देना उत्तम माना जाता है। इसके साथ ही सूर्य की पूजा करना भी अच्छा होता है।

- यदि अपने जीवन में सुख-शांति चाहते हैं तो हर रविवार को हरिवंशपुराण का पाठ करें।

- रविवार के दिन तांबे के दो बराबर के टुकड़े लें। इनमें से एक टुकड़े को मन में कोई भी मनोकामना लेकर बहते पानी में बहा दें, आपकी मनोकामना जरुर पूरी होगी। वहीं दूसरे टुकड़े को अपनी जेब या पर्स में हमेशा रखें।

- हृदय रोग, पेट के रोग, आंखों की तकलीफ, झूठे आरोप या धन हानि हो तो तांबा या गेहूं का दान करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2XUNGDL
via

No comments