बीजेपी नेता ने अप्रेल फूल पर उड़ाया मजाक, राहुल गांधी के लिए बोली ये बात
भोपालः लोकसभा चुनाव के दिन नज़दीक आते आते राजनीतिक दलों के बीच घमासान बढ़ता जा रहा है। दूसरे दल पर हमलावर होने के लिए समय और दिन विशेष का भी खास ध्यान रखा जा रहा है, ताकि कही गई बात का असर ज्यादा हो सके। इसी कड़ी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी मौसम में आए एक अप्रैल यानी अप्रैल फूल के बहाने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के बयानों को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि, कांग्रेस अध्यक्ष देश और मध्य प्रदेश की जनता से उल्टे-सीधे वादे कर उन्हें बे वकूफ बनाते हैं। उन्होंने कहा, ' राहुल जी का अप्रैल फूल।' एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के बयानों पर मजाक उड़ाया।
शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि, 'आज #AprilFools के दिन कांग्रेस के नेता खासकर उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कैसे देश-प्रदेशवासियों को बे वकूफ समझकर उल्टे-सीधे वादे कर रहे हैं, उसके कुछ उदाहरण दे रहा हूं। बाकी फिर आप मेरे ट्वीटर के दोस्त संभाल ही लेंगे... #RahulJiKaAprilFool।'
आज #AprilFools के दिन कांग्रेस के नेता ख़ासकर उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी कैसे देश-प्रदेशवासियों को बेवक़ूफ़ समझ कर उलटे-सीधे वादे कर देते हैं, उसके कुछ उदाहरण दे रहा हूं। बाक़ी फिर आप मेरे ट्वीटर के दोस्त संभाल ही लेंगे... #RahulJiKaAprilFool
— Chowkidar Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 1, 2019
शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के कई बयानों पर मज़ाक उड़ाते हुए अपने ट्वीट में लिखा कि, 'पूरे मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के हर एक रैली के मैदान की जगह पर मंदसौर से लेकर इंदौर तक मेड इन.....मोबाइल बनाने की फैक्ट्री लगाई जा चुकी है। पूरे मध्य प्रदेश में हर एक खेत के पास एक-एक कोल्ड स्टोरेज बनाया जा चुका है।'
शिवराज ने आगे लिखते हुए कहा कि, 'मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब और कर्नाटक के हर एक किसान का कर्ज माफ हो चुका है। कांग्रेस की सरकार आने पर पूरे देश में गरीबो को 72000 हज़ार रुपये सालाना दिए जाएंगे। एक और अप्रैल फूल स्ट्रोक – 22 लाख लोगों को नौकरियां दी जाएंगी।' ट्लिटर पर शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से सलाह भी मांगी कि, 'चलो, अब आप सब भांजे-भांजियों की बारी... #RahulJiKaAprilFool कैसा होगा सब को बताएं।'
दिग्विजय पर भी कर चुके हैं हमला
इससे पहले रविवार को शिवराज सिंह चौहान भिंड में आयोजित एक निजी स्कूल के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां मीडिया द्वारा पूछे गए भोपाल सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, 'मेरा मन तो नहीं है कि मैं लोकसभा का चुनाव लड़ूं। अभी विधायक हूं। लेकिन, पार्टी कहेगी तो भोपाल क्या राघौगढ़ से भी चुनाव लड़ लूंगा और रही बात भोपाल लोकसभा सीट की तो हमारा साधारण कार्यकर्ता भी दिग्विजय सिंह को हरा देगा।'
आपको बता दें कि, कांग्रेस की तरफ से भोपाल लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि, ये भाजपा के गढ़ वाली सीट है, इसलिए बीजेपी इस सीट पर किसी दिग्गज नेता को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है। बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा शिवराज सिंह चौहान के नाम पर भी चर्चा की जा रही है। हालांकि, अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा लिया जाएगा। क्योंकि, इस सीट से शिवराज के अलावा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व सीएम उमा भारती, बीजेपी नेता और भोपाल महापौर आलोक शर्मा समेत कई दिग्गज नेताओं का नाम चर्चा में है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U6xlyh
via
No comments