अगर शहर में ढूंढने पर भी ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट्स नहीं मिलते तो चले आइए युवाओं की इस 'अनंत मंडी' में
भोपाल। शहरवासियों को ऑर्गेनिक कल्चर से फ्रैंडली करने और ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट्स, सब्जियां, डेली नीड्स प्रोडक्ट, ऑर्गेनिक फूड की उपलब्धता के लिए शहर के युवाओं के समूह अनंत और गो रुर्बन ने एक अनोखी पहल 'अनंत मंडी' की शुरुआत की है। 'आओ मनाए त्यौहार, सतत स्वस्थ जीवन का' थीम पर बेस्ड यह कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को गांधी भवन में आयोजित होना है।
इस इनिशिएटिव के तहत रविवार शाम गांधी भवन में अनंत मंडी का आयोजन किया गया। यहां भोपाल और आस-पास के करीब 12 ऑर्गेनिक फार्मर और एंटरप्रेन्योर्स भोपालवासियों के लिए ऑर्गेनिक वेजिटेबल्स, फूड प्रोडक्ट, प्रोसेस्ड फूड लेकर आए। इस दौरान कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की वाइफ अमृता सिंह और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल भी इस मंडी में खरीददारी करने पहुंचे।
लोगों को ऑर्गेनिक फूड के प्रति अवेयर करने की कोशिश
आयोजक पियुली घोष ने बताया कि राजधानी में लोग ऑर्गेनिक फूड खाना तो चाहते हैं लेकिन मार्केट में उसकी उपलब्धता नहीं होने के कारण वे पेस्ट्रीसाइड युक्त सब्जियां या अन्य खाद्य पदार्थ खाने पर मजबूर होते हैं। वहीं कुछ ऐसे स्थान हैं जहां ऑर्गेनिक फूड के रेट्स इतने ज़्यादा होते हैं कि वो आम आदमी की पहुंच से दूर होता है।
इसे देखते हुए हमने 'अनंत मंडी' की शुरुआत की है। पियुली ने बताया कि इस इवेंट के माध्यम से हम शहरी लोगों को जैविक खेती और जैविक खाद्य पदार्थ के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अपने घरों में सब्जियां उगाने के लिए भी प्रोत्साहित कर रहे हैं।
स्टोरी टेलिंग सेशन में मुदित ने सुनाई इंट्रेस्टिंग कहानियां
आयोजक सौम्या जैन बताया कि अनंत मंडी को पूरी तरह से ट्रेडिशनल हाट की तरह ही सजाया गया, इस दौरान कल्चरल इवेंट भी आयोजित किए गए। स्टोरी टेलिंग सेशन में मुदित श्रीवास्तव ने नाई और ब्रह्मराक्षस, करेजिया जैसे कई इंट्रेस्टिंग कहानियां सुनाईं।
इटारसी से आए संदीप महतो ने वर्टिकल गार्डनिंग के बारे में बताया, साथ ही वेस्ट मटीरियल से किस तरह बेस्ट प्रोडक्ट बनाए जा सकते हैं इसका लाइव डेमोस्ट्रेशन दिया। इसके अलावा युवाओं एक समूह ने कबीर गायन की प्रस्तुति दी जिसमें उन्होंने कबीर के चर्चित भजन पेश किए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2V4ILPr
via
No comments