तबला वादन में शिव के डमरू की चमक, बादल का गरजना की प्रस्तुति
भोपाल। रवीन्द्र भवन में ठाकुर हरिश्चंद्र संगीत कला समिति द्वारा संगीत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता तबला वादक पंडित किरण देशपांडे द्वारा की गई। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उस्ताद अलाउद्दीन खान संगीत कला अकादमी के निदेशक राहुल रस्तोगी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन से हुई। जिसमें ठाकुर हरिश्चंद्र सिंह द्वारा स्थापित ललित कला संगीत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से की गई।
इसके बाद तबला वादक अंशुल प्रताप सिंह का तबला वादन हुआ। अंशुल ने तबले पर तीन का चयन किया, जिसमें पंजाब, बनारस, दिल्ली फर्रुखाबाद अजराना और लखनऊ घराने के कायदे की प्रस्तुति दी। इसी क्रम में उन्होंने विशेष प्रस्तुति में शिव के डमरू चमक, रेल की आवाज, बादल का गरजना, तबले पर बखूबी प्रस्तुत किया। इस दौरान संगत के रूप में हारमोनियम पर इंदौर के दीपक रावल ने दी।
राग गौरी भैरव से किया समापन
दूसरी प्रस्तुति औरंगाबाद महाराष्ट्र से आए डॉ. पराग चौधरी से हुई। उन्होंने आगरा ग्वालियर संगीत घराना की गायकी से श्रोताओं का मनमोहा। इसी क्रम में राग जोग में बड़ा ख्याल ताल झप ताल को प्रस्तुत किया। इसके बाद व्रत तीन ताल में छोटा ख्याल की प्रस्तुति दी, गायन की समापन में राग गौरी भैरव के भजन से की। इस दौरान तबले पर उनका साथ उदय प्रताप सिंह और वादन पर शंकर विधाता और हारमोनियम पर नारायण कांटे द्वारा दी गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GemqIW
via
No comments