election 2019 : फातिमा सिद्दीकी बीजेपी से हुई नाराज, साध्वी के लिये नही जाएगी प्रचार करने
भोपाल। एमपी विधानसभा चुनाव 2018 में बीजेपी की ओर भोपाल उत्तर सीट से प्रत्याशी रहीं फातिमा सिद्दीकी बीजेपी से नाराज है। फातिमा सिद्दीकी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विरूद्ध नारा दिया है, मोदी तुझसे बैर नही साध्वी तेरी खेर नही। इतना ही फातिमा सिद्दीकी ने कहा कि साध्वी के लिये प्रचार करने भी नहीं जाएगी। भोपाल की पहचान गंगा जमुनी तहजीब के चलते है। फातिमा सिद्दीकी ने कहा कि हिन्दू- मुस्लिम की राजनीति करने बीजेपी में नहीं गई थी। शिवराज को देखकर बीजेपी में शामिल हुई थी। मुझे नही लगता कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर चुनाव जीतेंगी। इसका असर दूसरी सीटों पर भी पड़ेगा।
बीजेपी ने प्रत्याशी का गलत चयन किया...
फातिमा सिद्दीकी ने कहा कि बीजेपी ने प्रत्याशी का गलत चयन किया है। सांसद अलोक संजर, महापौर अलोक शर्मा, विधायक विश्वास सारंग और सुरेन्द्रनाथ सिंह जैसे कई अच्छे नेता उम्मीदवार हो सकते थे। लेकिन इन सभी को टिकट न देकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को टिकट दिया गया।
निशीथ पटेल ने छोड़ी भाजपा...
पूर्व विधायक निशीथ पटेल ने आज भाजपा से इस्तीफा दे दिया। पूर्व विधायक निशीथ पटेल वापस कांग्रेस जवाइन करेंगे। बताया जा रहा कि निशीथ पटेल सीएम कमलनाथ के संपर्क में हैं। वही टीकमगढ़ से पूर्व विधायक अजय यादव ने भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की है।
प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को आतंकी कहा...
देश की हाईप्रोफाइल सीटों में शामिल हो चुकी भोपाल लोकसभा सीट पर गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए संज्ञान ले लिया है। आयोग ने विवादित बयान के चंद घंटों में ही संज्ञान लेते हुए कलेक्टर से रिपोर्ट मांगी है। माना जा रहा है कि कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर प्रज्ञा पर कोई बड़ी कार्रवाई हो सकती है। गौरतलब है कि प्रज्ञा ठाकुर ने गुरुवार को ही सीहोर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को आतंकी कहा था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GEZG6i
via
No comments