Navratri: नवरात्र में करें मां दुर्गा के इन 32 नामों का जप, कठिन से कठिन समस्या चुटकी में होगी दूर
दुर्गा सप्तशती के अनुसार मां दुर्गा को अपने यह 32 नाम अति प्रिय हैं। इन्हें सुनकर वे बहुत प्रसन्न हो जाती हैं। इन्हीं नामों के बारे में मां दुर्गा नें स्वयं ही अपने 32 नामों की माला के गोपनीय एवं चमत्कारी जप का उपदेश दिया था। इन 32 नामों का जप करने से बड़ी से बड़ी विपत्ति भी दूर हो जाती है। व्यक्ति के हर दुख समाप्त हो जाते हैं वहीं उसे शांति और समृद्धि प्राप्त होती है। इस उपाय के बारे में त्रिदेवों नें मां दुर्गा से याचना की थी, की ऐसा कोई उपाय बताएं जो की सरल हो और उस उपाय से कठिन से कठिन समस्याएं भी दूर होने लगें। तब मां दुर्गा नें इन 32 नामों के बारे में बताया। तो आइए जानते हैं मां दुर्गा के वे 32 नाम.....
आपने दैनिक कार्यों से निवृत्त होने के बाद पूर्व या उत्तर की तरफ मुंह करके कुश या कम्बल के आसन पर बैठकर घी के दीपक के सामने इन नामों की 5, 11 व 21 माला नौ दिन करें और मां भवानी से अपनी मनोकामना की पूर्ति करने की प्रार्थना करें....
मां दुर्गा के 32 नाम
ॐ दुर्गा, दुर्गतिशमनी
दुर्गाद्विनिवारिणी
दुर्गमच्छेदनी
दुर्गसाधिनी
दुर्गनाशिनी
दुर्गतोद्धारिणी
दुर्गनिहन्त्री
दुर्गमापहा
दुर्गमज्ञानदा
दुर्गदैत्यलोकदवानला
दुर्गमा
दुर्गमालोका
दुर्गमात्मस्वरुपिणी
दुर्गमार्गप्रदा
दुर्गम विद्या
दुर्गमाश्रिता
दुर्गमज्ञान संस्थाना
दुर्गमध्यान भासिनी
दुर्गमोहा, दुर्गमगा
दुर्गमार्थस्वरुपिणी
दुर्गमासुर संहंत्रि
दुर्गमायुध धारिणी
दुर्गमांगी
दुर्गमता
दुर्गम्या
दुर्गमेश्वरी
दुर्गभीमा
दुर्गभामा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IirzCE
via
No comments