OMG! यहां काली माई को AC पसंद है - Web India Live

Breaking News

OMG! यहां काली माई को AC पसंद है

आपने देवी के अनेक चमत्कारों के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि मंदिर में बसे भगवान की प्रतिमा को पसीना आता है। शायद नहीं, लेकिन ऐसा है। इसमें मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित एक काली माई की मंदिर है।

गोंडवाना साम्राज्य के दौरान की गईं थीं स्थापित

मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित प्राचीन काली माई की मंदिर है। बताया जाता है कि लगभग 550 साल पुरानी माता काली की भव्य प्रतिमा गोंडवाना साम्राज्य के दौरान स्थापित की गई थी।

24 घंटे चलता है एसी

मान्यता है कि स्वयंसिद्ध देवी की प्रतिमा को जरा सी भी गर्मी सहन नहीं होती और मूर्ति से पसीना निकलने लगता है। कहा जाता है कि एसी बंद होने के बाद काली माई को पसीना आने लगता है। यही कारण है कि यहां 24 घंटे एसी चलता रहता है।

अब तक नहीं मिला कोई प्रमाण

पसीना निकलने के कारणों पर अनेक बार खोज भी की गई है, लेकिन अब तक इसका कोई प्रमाण नहीं मिल सका। यहां आने वाले श्रद्धालु इसे माता का चमत्कार मानते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2W6qNwi
via

No comments