Todays Weather: फिर बढ़ा प्रदेश में तापमान, खरगौन फिर 45 के पार - Web India Live

Breaking News

Todays Weather: फिर बढ़ा प्रदेश में तापमान, खरगौन फिर 45 के पार



भोपाल। मध्यप्रदेश के मौसम में पिछले कुछ दिनों से उथल-पुथल का दौर जारी है। कुछ जिलों में आंधी के साथ बारिश हो रही है, तो कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की खबरें आ रही हैं। इसके अलावा कुछ जिलों का तापमान 45 डिग्री पर पहुंचने लगा है। वहीं लू के भी थपेड़े लोगों को झेलना पड़ रहे हैं।
मध्यप्रदेश के मौसम में मार्च की 27 तारीख से उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मार्च अंत में ही खरगौन जिले का तापमान 45 डिग्री पहुंच गया था। इसके अलावा भोपाल का तापमान 40 पार हो गया था। विशेषज्ञों के मुताबिक यह तापमान पिछले दस सालों में सर्वाधिक था, जिसने मार्च माह में इतनी ऊंची छलांग लगाई थी। इसके बाद एक दो डिग्री घटने के बाद खरगौन का तापमान बार-बार 45 डिग्री तक पहुंच रहा है। हालांकि निमाड़ क्षेत्र का खरगौन, नौगांव, श्योपुर और खजुराहो मध्यप्रदेश के ऐसे जिले हैं, जहां सर्वाधिक तापमान रिकार्ड किया जाता है। यहां का तापमान 45 से बढ़कर 48 तक पहुंच सकता है।


खरगौन में सबसे ज्यादा तापमान (weather report)
-मध्यप्रदेश के खरगौन में तापमान सबसे अधिक रहा। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री रिकार्ड किया गया।
-भोपाल का पारा 41.3 दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 रिकार्ड किया गया।
-इंदौर का तापमान भी 40 पर पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 23.1 पर है।
-खजुराहो में तापमान 43.2 पर है, न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री पर है।
-मध्यप्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी आम तौर पर अन्य जिलों से पांच डिग्री कम तापमान वाला रहता है। इस बार भी यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर बना हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान 20 पर है।

अमरवाड़ा में सबसे ज्यादा बारिश
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान जबलपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। जबकि शेष संभाग में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश के अमरवाड़ा में एक सेमी बारिश दर्ज की गई।

दो जिलों में चली लू
मध्यप्रदेश के खरगौन और छिंदवाड़ा जिलों में लू का प्रभाव रहा। दोपहर के वक्त लोग घरों में कैद रहे। कई लोग अपने शरीर को ढंककर सड़कों पर निकलें। इसके अलावा शीतल पेय की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही।
चेतावनीः यहां हो सकती है बारिश
मध्यप्रदेश के छतरपुर, पन्ना, सागर, सतना, रीवा, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, जजबलपुर, कटनी, बालाघाट, अशोकनगर, गुना एं ग्वालियर जिलों में कहीं-कहीं धूलभरी आंधी चलेगी और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।

गर्मी में रहे बचकर
-मौसम विभाग ने गर्मी से बचने के लिए कुछ सावधानियां भी जारी की है।
-सूर्य की किरणों के सीधे संपर्क में न आएं।
-हल्के रंग के सूती कपड़े पहने।
-अपने सिर को कपड़े या टोपी से ढंककर ही बाहर निकले।
-पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करे।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ItPKOm
via

No comments