तुरंत निपटा लें बैंक के काम, मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, कहीं हो न जाए पैसों की किल्लत - Web India Live

Breaking News

तुरंत निपटा लें बैंक के काम, मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, कहीं हो न जाए पैसों की किल्लत

भोपाल। अगर आप आने वाले दिनों में बैंक से जुड़े कुछ जरूरी काम निपटाने का सोच रहे हैं तो बता दें कि ये काम जल्द से जल्द कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि मई माह में करीब 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक से जुड़ा कोई काम करना है तो देर न करें। आपको बता दें कि आरबीआई की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक आने दिनों में 13 दिन बैंक की छुट्टी रहेगी। ये छुट्टी अलग- अलग दिन और अलग-अलग राज्यों में होगी। जानिए मई महीने में कब-कब बंद रहेंगे बैंक.....

bank closed

इस दिन बंद रहेंगे बैंक

आपको बता दें कि एक मई को बैंक पहले ही बंद रहे थे, मजदूर दिवस के कारण बैंकों में छुट्टी थी। एक मई के बाद पांच मई, छह मई और सात मई को लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। पांच मई को रविवार है और हर रविवार की तरह इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन यानी छह मई को जिन राज्यों में चुनाव हैं, उन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद सात मई को बसावा जयंती के उपलक्ष्य में कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे। दूसरे राज्यों में बैंक बंद होने का असर सभी जगह पड़ेगा।

bank closed

इसके बाद आने वाली नौ मई को रबिंद्रनाथ टैगोर जयंती है। जिसके चलते मध्यप्रदेश के अलावा कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 11 और 12 मई को महीने का दसरा शनिवार और रविवार है इसलिए 11 और 12 को भी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 16 मई को स्टडी डे है। इस मौके पर भी बैंक में छुट्टी रहेगी। वही आने वाली 18 और 19 मई को बुद्ध पूर्णिमा और रविवार है इसलिए इन दिन भी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 25 और 26 मई को महीने का चौथा शनिवार और रविवार है इसलिए 25 और 26 को भी बैंक बंद हैं। वहीं 31 मई को जुमा अल वेदा है जिसके चलते सभी जगह पर बैंक बंद रहेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ZMuEkw
via

No comments