48 घंटे के भीतर राजधानी में दूसरी हत्या, पेड़ से लटका मिला लड़की का शव - Web India Live

Breaking News

48 घंटे के भीतर राजधानी में दूसरी हत्या, पेड़ से लटका मिला लड़की का शव

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही। बीते बुधवार को कोहेफिजा थाना इलाके में हुए छात्रा की हत्या के करीब 48 घंटे के भीतर, कोलार क्षेत्र में हत्या का दूसरा मामला सामने आया है। यहां करीब 13 साल की लड़की की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक लड़की से जुड़े सबूत जुटाने में लगी है।

पहली घटना कोहेफिजा थाने की

मनुआभान टेकरी पर आठवीं की छात्रा ने हत्या के पहले अपनी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया। उसके साहस और हौंसले से आरोपी अविनाश साहू पस्त हो चुका था। पांच मिनट तक छात्रा उससे अकेली ही जूझती रही। असहाय होने के बाद आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया।

इसी बीच छात्रा सिर के बल पत्थर पर गिर गई। सिर से बहता खून देख अविनाश ने खुलासा होने के डर से सिर पर 20 किलो वजनी पत्थर पटक कर हत्या कर दी। पत्थर से करीब 10 वार किए। इसके बाद शव को घसीटकर पत्थरों की खोह में ठिकाने लगा दिया। लाश के ऊपर दो बड़े पत्थर रख दिए।

हर रोज 10 महिलाओं के साथ हो रहे संगीन अपराध

हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास 31 अक्टूबर 2017 को छात्रा से गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा-जागरुकता का अभियान चलाया।

शहरभर में 68 स्पॉट चिह्नित किए गए, जहां महिलाओं के साथ घटना की आशंका रहती है। इनमें 20 डार्क स्पॉट चिह्नित हैं, जो महिलाओं के लिए अधिक खतरनाक हैं। तय हुआ था कि यहां रोशनी की व्यवस्था की जाएगी और गश्त नियमित होगी।

अब हालात यह हैं कि डार्क स्पॉट में पुलिस तैनात नहीं रहती और न ही यहां गश्त होती है। यही वजह कि चिन्हित किए स्पॉटों में पर भी लगातार वारदातें जारी हैं। इसका खुलासा मनुआभान की टेकरी में हुई छात्रा की हत्या में हुआ। टेकरी में पिछले चार माह से कोई पुलिस नहीं तैनात रहती।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UQJuTy
via

No comments