बड़े तालाब में महिला समेत 2 बच्चों की मिली लाश, आत्महत्या की आशंका - Web India Live

Breaking News

बड़े तालाब में महिला समेत 2 बच्चों की मिली लाश, आत्महत्या की आशंका

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बड़ा तालाब स्थित शीतलदास की बागिया के पास दो बच्चे समेत एक महिला की डूबने से मौत हो गयी। सुबह होते ही स्थानीय लोगों ने तालाब में लाश को देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

पुलिस के मुताबिक करीब 10 साल का लड़का, 14 साल की लड़की और करीब 35 साल की महिला का शव बड़े तालाब से बाहर निकाला गया है। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का मालूम पड़ रहा। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही। पुलिस को खबर लिखने तक कोई शिनाख्त नहीं मिली। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए तीनों शव को हमीदिया अस्पताल भेज दिया है।

3 dead body found in bada talab bhopal

गोताखोर की सहायता से तालाब में तीनों शव को बाहर निकलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। सड़क के किनारे जा रहें लोगों ने शव की पहचान की लेकिन अब तक कोई शिनाख्त नहीं मिली है। कुछ लोगों पारिवारिक रंजिश के चलते महिला के बच्चों समेत आत्महत्या करने की आशंका जाता रहें।

आपको बतादें कि इसके पहले भी बड़े तालाब के आसपास आत्महत्या करने के मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस गश्त दल यहां मौजूद नहीं रहती। कई बार गोताखोरों की सहायता से आत्महत्या करने वालों की जान बचायी गयी है। सुसाइड करने की वजह से भोपाल के बड़े तालाब के पास सुसाइड पॉइंट एरिया भी फेमस हो गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PLNjsb
via

No comments